Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्वतंत्र सिनेमा रचनात्मक स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण : अमित साध

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Amit Sadh, Amit Sadh News, Amit Sadh Latest News, Amit Sadh Movies, Amit Sadh Independent Cinema
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Oct 2023

Last updated on: Oct 25, 2023, 00:00 IST

'काई पो चे', 'सुल्तान', 'गोल्ड' और 'ब्रीद' जैसी कई बेेहतरीन फिल्‍मों से पहचान बनाने वाले अभिनेता अमित साध ने स्वतंत्र सिनेमा और फिल्म निर्माताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। उन्‍होंने कहा कि यह रचनात्मक स्वतंत्रता के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है।अमित हाल ही में येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे।

एक पैनल चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि स्वतंत्र सिनेमा को हमारे देश और अन्य जगहों पर अधिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए क्योंकि यह रचनात्मक स्वतंत्रता के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण उपकरण है।"

उन्होंने कहा, "हाल के दिनों में हमने अद्भुत कहानियां देखी हैं, जिन्हें स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं ने अपने उत्कृष्ट शिल्प-सिनेमा के माध्यम से बताया है।"येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में यूएस, यूके, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, भारत, इटली, नीदरलैंड, स्पेन, पाकिस्तान, बेल्जियम, तुर्की, इज़राइल, फ़िनलैंड, न्यूज़ीलैंड, स्वीडन और कई अन्य देशों की फीचर शॉर्ट्स, एलजीबीटीक्यूआईए प्‍लस, महिला सशक्तिकरण, कॉमेडी, हॉरर, लघु और फीचर वृत्तचित्र सहित विभिन्‍न श्रेणियों के तहत 140 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह फेस्टिवल 27 अक्टूबर को समाप्त होगा।

फेस्टिवल में अमित को 'ब्रीद इनटू द शैडोज' के लिए 'आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन अ रेकरिंग रोल' का अवॉर्ड भी मिला।फेस्टिवल में बानी जे, अमित साध, दीपक कालरा, सिद्धार्थ चौहान समेत अन्य लोग शामिल हुए।वर्तमान में अभिनेता 'दुरंगा 2' में नजर आ रहे हैं, जो लोकप्रिय के-ड्रामा 'फ्लावर ऑफ एविल' का भारतीय रूपांतरण है। वह शो में सम्मित पटेल का किरदार निभाते हैं।

शो के दूसरे सीजन में गुलशन, दृष्टि धामी, अमित साध, बरखा सेन गुप्ता, राजेश खट्टर की अपनी-अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए वापसी हुई। आठ एपिसोड में फैला, 'दुरंगा एस2' जी5 पर स्ट्रीम हो रहा है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Amit Sadh , Amit Sadh News , Amit Sadh Latest News , Amit Sadh Movies , Amit Sadh Independent Cinema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD