Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ड्रोन तकनीक में 500 युवाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित : आर.एस. बाली

इलेक्ट्रिक व्हीकल तथा सौर उर्जा में 1000 बेरोजगार युवाओं को देंगे ट्रेनिंग

Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला, नगरोटा , 21 Oct 2023

Last updated on: Oct 21, 2023, 00:00 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल में कौशल विकास निगम के माध्यम से ड्रोन क्षेत्र में 500 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा इसके साथ ही सौर उर्जा तथा इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में एक हजार युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

शनिवार को नगरोटा में उद्यमिता विकास संस्थान के कौशल केंद्रों के संचालकों के साथ आयोजित बैठक में बतौर मुख्यातिथि आरएस बाली ने कहा कि 5000 छात्रों को ईईई यानि इंगलिश इंप्लायमेंट ईंटरप्रेन्योरशिप का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे प्रदेश के युवा अंग्रेजी भाषा तथा रोजगार कौशल में दक्ष होंगे।

आरएस बाली ने कहा कि वर्तमान सरकार युवा को रोजगार के अवसर पर उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है तथा इसी बात को लेकर राज्य में पिछले वर्ष रोजगार संघर्ष यात्रा भी आरंभ की गई थी। आरएस बाली ने कहा कि हेल्थ केयर सेक्टर तथा पर्यटन आतिथ्य में भी स्वरोजगार की असीम संभावनाएं हैं तथा इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए हिमाचल में पर्यटन आतिथ्य में युवाओं को प्रशिक्षित करने की दिशा में पहल की गई है इसके साथ ही कौशल केंद्रों में हेल्थ केयर सेक्टर से संबंधित प्रशिक्षण पर भी विशेष बल दिया जाएगा ताकि हिमाचल के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष ने कहा कि श्रम रोजगार विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग तथा हिमाचल कौशल विकास निगम के सहयोग से बाजार की आवश्यकताओं के अनुसार राज्य भर में विभिन्न प्रशिक्षित उम्मीदवारों के लिए हर महीने रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।  इस अवसर पर एसडीएम मुनीष शर्मा, बीडीओ राजेश शर्मा, राज्य संयोजक डा अनिल कुमार, आदित्य नायर,ममता देवी, अजय कुमार, ज्योति शिल्पा, दीक्षा शिवानी सहित 80 कौशल केंद्रों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD