Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कश्मीर में बहुप्रतीक्षित विस्टाडोम ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ किया

एलजी ने श्रीनगर स्टेशन से बनिहाल के लिए पहली विस्टाडोम कोच ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Dr Farooq Abdullah, Dr. Farooq Abdullah, National Conference
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 19 Oct 2023

Last updated on: Oct 19, 2023, 00:00 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कश्मीर में बहुप्रतीक्षित विस्टाडोम ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री और असम और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह में शामिल हुए। बाद में, उपराज्यपाल ने श्रीनगर स्टेशन से बनिहाल के लिए पहली विस्टाडोम कोच ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर बोलते हुए, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, पिछले नौ वर्षों में, जम्मू कश्मीर बहुत बदल गया है और परिवर्तन जमीन पर देखा जा सकता है।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर का विकास तेजी से हो रहा है। हाल ही में यूटी में जी20 की बैठक हुई थी। उन्होंने कहा कि रेलवे में भी, जम्मू कश्मीर में विभिन्न विकास परियोजनाएं चल रही हैं और चिनाब ब्रिज, अंजी ब्रिज पर विकास कार्य पूरा हो चुका है, कुछ हिस्से को छोड़कर सुरंगों का काम पूरा हो चुका है। अपने संबोधन में, उपराज्यपाल ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई दी।

उन्होंने कहा “हम कश्मीर घाटी में विस्टाडोम ट्रेन सेवाएं शुरू करने के लिए माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आभारी हैं। विस्टाडोम इस बात का प्रतीक है कि विकसित देशों में उपलब्ध सुविधाएं अब जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए सुलभ हैं।”उन्होंने लोगों और पर्यटकों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का भी आभार व्यक्त किया।

उपराज्यपाल ने कहा कि विस्टाडोम सेवाओं का पर्यटन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा और क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि और सांस्कृतिक संवर्धन में योगदान मिलेगा। यह केंद्र शासित प्रदेश के विकास में रेलवे की एक बड़ी छलांग है। अत्याधुनिक विस्टाडोम बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करेगा और सभी रेलवे स्टेशनों से जुड़े शहरों, कस्बों और गांवों में रहने वाले लोगों के लिए आजीविका सृजन के अधिक रास्ते खोलेगा।

लॉन्च समारोह में उपराज्यपाल ने पिछले कुछ वर्षों में जम्मू कश्मीर की परिवर्तनकारी यात्रा को भी साझा किया।उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिला है और नए विस्टाडोम कोच से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।विशेष रूप से डिजाइन किया गया विस्टाडोम कोच चैड़ी खिड़कियों, घूमने वाली कुर्सियों और कांच की छत से सुसज्जित है, जो यात्रियों को आसपास के परिदृश्य का मनोरम दृश्य प्रदान करता है।

लॉन्च समारोह में मेयर एसएमसी जुनैद अजीम मट्टू, संसद सदस्य डॉ. फारूक अब्दुल्ला, अध्यक्ष डीडीसी श्रीनगर आफताब मलिक, उत्तर रेलवे, नागरिक और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Dr Farooq Abdullah , Dr. Farooq Abdullah , National Conference

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD