Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दशहरा उत्सव के चलते खरड़ में निकाली गई शोभा यात्रा

झांकियों ने किया लोगों को मंत्रमुग्ध, दिव्य डवलपर्स के एम डी एडवोकेट रमेश शर्मा ने किया शोभा यात्रा का उद्धघाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 18 Oct 2023

Last updated on: Oct 18, 2023, 00:00 IST

दशहरा कमेटी खरड़ के द्वारा दशहरा उत्सव के चलते आज पहली शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान गणेश, श्री राम जन्म, भक्त श्रवण कुमार, सीता स्वयंबर, भगवान परशुराम, शिव पार्वती विवाह, श्री राधा कृष्ण सहित अन्य झांकियां निकली गई। शोभा यात्रा का रस्मी उद्धघाटन दिव्य डवलपर्स के मेंजीजिंग डारेक्टर एडवोकेट रमेश शर्मा द्वारा अपने करकमलों से रिबन काट कर किया गया। 

श्री शर्मा ने कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का कार्य दशहरा कमेटी के प्रधान कमल किशोर शर्मा के द्वारा किया जा रहा है जोकि सरहानीय हैं। अपनी संस्कृति और धर्म का प्रचार यही सबसे बड़ी सेवा है। यह शोभायात्रा भगवान श्री परशुराम भवन से रवाना होकर चंडीगढ़ रोड और शहर से होने उपरांत भगवान परशुराम भवन में पूर्ण हुई। 

इस दौरान शोभा यात्रा के दौरान शर्धालुओं व अन्य के लिए लाइंस क्लब खरड़ सिटी की तरफ से नगर में जगह जगह पर जल पान और फल आहार की सेवा की गई और लाइंस क्लब खरड़ सिटी के प्रधान संजीव कुमार अपने सदस्यों सहित शोभा यात्रा के दौरान उपस्थित रहे। इस अवसर पर दशहरा कमेटी के प्रधान कमल किशोर शर्मा ने बताया कि दूसरी शोभायात्रा दिनांक 22 अक्टूबर को अष्टमी के शुभ अवसर पर निकाली जाएगी। 

उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी जरुरत मंद परिवार की बेटी की शादी दशहरा कमेटी और नगर निवासियों के सहयोग के साथ 20 अक्टूबर को भगवान परशुराम भवन में की जायगी। दशहरा उत्सव 24 तारीख को आयोजित किया जाएगा, जिसमें लंकापति रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के विशाल पुतलों को अग्नि भेंट किया जाएगा।

इस अवसर बलजीत सिंह, हिमेन्दर कौशिक, प्रदीप बिट्टू, परमजीत सिंह, विजय शर्मा, डॉ सुरेंद्र राणा, सतीश जैन, दीपक कौशल, संजय अरोड़ा, बलराम कौशल, सुभाष शर्मा, तरुणदिप शर्मा, मौंटी, सुमित शर्मा, अनमोल शर्मा, सोमनाथ शर्मा, राजेश कौशिक, गुरमुख सिंह मान, रविंदर शर्मा, पुनीत शर्मा, कुणाल शर्मा, संयम जैन, आर्यन शर्मा, कारण कुमार, सुखदेव सिंह, अभिषेक पाचू  मेकअप मास्टर अजय शर्मा, सोनू कुमार आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Religious , Kamal Kishore Sharma , Dussehra Committee , Dussehra Committee Kharar , Kharar , Kharar News , News of Kharar , Kharar Updates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD