Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पी.सी.आई. की टीम पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर, पंजाब ने दिया पूर्ण और निष्पक्ष सहयोग का भरोसा

टीम द्वारा पत्रकारों की भलाई के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना

Press Council of India, Vinod Kohli, L.C. Bhartiya, Kingshuk Pramanik, Jai Shankar Gupta, Prasanna Kumar Mohanty
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Oct 2023

Last updated on: Oct 18, 2023, 00:00 IST

प्रैस कौंसिल आफ इंडिया (पी. सी. आई.) का प्रतिनिधित्व करने वाली अधिकारिक पाँच सदस्यीय टीम, जो पत्रकारों को पेश समस्याओं को दूर करने के लिए पंजाब, चंडीगढ़ (यूटी) और हरियाणा राज्य के तीन दिनों के दौरे पर है, ने आज सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजाब के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। कौंसिल के कनवीनर श्री विनोद कोहली के नेतृत्व वाले पी. सी. आई के प्रतिनिधिमंडल में श्री एल. सी. भारतीय, श्री किंगशुक प्रामाणिक, श्री जय शंकर गुप्ता और श्री प्रसन्ना कुमार मोहंती सदस्यों के तौर पर शामिल थे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजाब के सचिव मालविन्दर सिंह जग्गी और डायरैक्टर भुपिन्दर सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान पी. सी. आई टीम ने बताया कि इस मीटिंग का मकसद पी. सी. आई के दिशा-निर्देशों और सिफ़ारिशों को लागू करने के बारे विचार-विमर्श करना था जिससे पत्रकारों की कामकाजी स्थितियों और सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके।

प्रैस कौंसिल ऑफ इंडिया के सभी दिशा-निर्देशों की पालना करने की महत्ता पर ज़ोर देते हुये सदस्यों ने अधिकारियों को इलाके के पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए इन दिशा-निर्देशों को लागू करने के लिए सक्रिय कदम उठाने के लिए कहा।विभाग के सचिव मालविन्दर सिंह जग्गी ने पी. सी. आई के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि कौंसिल की सिफ़ारिशों और दिशा-निर्देशों को तनदेही से लागू किया जायेगा। 

सचिव ने कहा, “पीसीआई और क्षेत्रीय अथॉरिटी के सहयोगी प्रयत्नों का उद्देश्य पत्रकारों के लिए और ज्यादा सुरक्षित माहौल पैदा करना, सूचना के स्वतंत्र प्रवाह और ज़िम्मेदार पत्रकारिता को उत्साहित करना है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के अधिकारों की वकालत करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से पत्रकारों के लिए शुरू की विभिन्न भलाई स्कीमों की सूची भी सांझा की।

पत्रकार भाईचारे की भलाई के लिए राज्य सरकार की सक्रिय पहुँच की सराहना करते हुये टीम ने विश्वास व्यक्त किया कि पत्रकारों की भलाई राज्य सरकार की हमेशा पहली प्राथमिकता रहेगी। मीटिंग में उपस्थित अन्य आदरणियों के अलावा ज्वाइंट डायरैक्टर श्री रणदीप सिंह आहलूवालीया, श्री इशविन्दर सिंह ग्रेवाल, श्रीमती शिखा नैहरा और श्री मनविन्दर सिंह (सभी डिप्टी डायरैक्टर) शामिल थे।

 

Tags: Press Council of India , Vinod Kohli , L.C. Bhartiya , Kingshuk Pramanik , Jai Shankar Gupta , Prasanna Kumar Mohanty

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD