Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

परिवेश सिंह का गाना 'राही' लोगों को सही राह पर चलने के लिए करता है प्रेरित

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Parivesh Singh, Prachi Bansal, Jaan Kumar Sanu, Raja Hassan, Shahid Mallya, Aadil Gurezi, Ajay Tisa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Oct 2023

Last updated on: Oct 15, 2023, 00:00 IST

प्रसिद्ध संगीत निर्देशक परिवेश सिंह ने 6 अक्टूबर को 14 अन्य गायकों के साथ अपने गाने 'राही' को लांच किया। इस अवसर पर सीरियल 'थपकी प्रेम की' की एक्ट्रेस प्राची बंसल और कई सेलिब्रिटी जैसे जान कुमार सानू, राजा हस्सन, शाहिद मालया, आदिल गुरेज़ी और अजय टीसा भी मौजूद थे।आज के समय में जब नकारात्मक कंटेंट ने म्यूजिक इंडस्ट्री पर कब्जा किया हुआ है , ऐसे में 'राही' जैसे खूबसूरत गाने लोगों को एक ताजगी और प्रेरणास्पद विकल्प प्रदान करते है। 

इस गाने को बहुत ही खूबसूरती के साथ लिखा और कंपोज़ किया गया  है और यह लोगों को सही राह पर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। परिवेश सिंह जिन्होंने इस गाने को कंपोज किया है , उन्होंने बताया, "मैं इस गाने पर  पिछले तीन साल से काम कर रहा हूँ और इस गाने पर काम करने का मेरा उद्देश्य लोगों का मानवता पर ध्यान केंद्रित करना है। इस गाने को मेरी बहन मनीषा सिंह ने लिखा है।इस गाने को 14 गायकों ने गाया है जिसके लिए उन्होंने कोई भी पैसा नहीं लिया है। "

इसके साथ साथ परिवेश सिंह ने संगीत की बदलाव शक्ति के बारे में भी बात की और बताया कि यह समाज में परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है क्योंकि यह सीधे आपके दिल और मन तक पहुंचता है।एक्ट्रेस प्राची बंसल इस गाने में फीचर हुई है और उन्होंने परिवेश सिंह को इस मौके के लिए धन्यवाद देते हुए कहा,"आज के डिजिटल ज़माने में हमारे स्मार्टफोन ने हमें अपने दूर बैठे रिश्तेदारों और दोस्तों के तो करीब ला दिया है लेकिन जो लोग हमारे पास है उनसे हमें दूर कर दिया है। 

इस वजह से कही न कही हम अपने आप से भी जुदा हो गए हैं। हम सब समाज की दौड़ में बस भागे जा रहे हैं। यह गाना हमें सिखाता है कि इस भागदौड़ वाली ज़िन्दगी में हमें थोड़ा थमना चाहिए 'राही पल दो पल को थम तो जा' ."जिन 14 गायकों ने इस गाने को अपनी आवाज़ दी है, वे सभी इस गाने को लेकर काफी उत्साहित है। उन सभी को पूरी उम्मीद है कि यह गाना करोड़ों लोगों के दिलों तक पहुंचेगा। इस गाने के माध्यम से समाज और हमारी भावनाओं में एक पॉजिटिव बदलाव आएगा। "

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Parivesh Singh , Prachi Bansal , Jaan Kumar Sanu , Raja Hassan , Shahid Mallya , Aadil Gurezi , Ajay Tisa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD