Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मीत हेयर द्वारा 115 नौजवान एडवेंचर और ट्रेकिंग कैंप के लिए मनाली रवाना

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर नयी युवा नीति जल्द बनेगी: मीत हेयर

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Oct 2023

Last updated on: Oct 12, 2023, 00:00 IST

राज्य के नौजवानों में लीडरशिप के गुण पैदा करने और सेहतमंद गतिविधियों के साथ जुडऩे के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर युवा सेवाओं विभाग द्वारा 230 नौजवानों को मनाली में एडवेंचर और ट्रेकिंग कैंप के लिए चुना गया है। युवा सेवाओं मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोल्डी द्वारा दो बसों को हरी झंडी देकर पहले फेज में 10 दिवसीय कैंप के लिए 115 नौजवानों को रवाना किया गया।    

 मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर नयी युवा नीति जल्दी बन रही है, जिससे राज्य के नौजवानों को आगे लाया जायेगा और युवकों को शामिल करने वाली गतिविधियाँ और अधिक बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा पिछले कई सालों से रुके शहीद-ए-आज़म भगत सिंह राज्य युवा पुरस्कार शुरू किये गए। इसी तरह आने वाले समय में यूथ क्लबों की भूमिका सक्रिय करने के लिए अवॉर्ड शुरू किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य के जनसंख्या में नौजवानों का बड़ा हिस्सा होने के कारण सरकार द्वारा नौजवानों के लिए बड़ी योजनाएँ बनाई गई हैं। सरकार द्वारा केवल डेढ़ साल के दौरान 37000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी गईं।युवा सेवाओं मंत्री ने नौजवानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि साहसी, सेहतमंद और मनोरंजक गतिविधियों के द्वारा उनकी शख्सियत निखर कर सामने आती है।

उन्होंने नौजवानों को न्योता दिया कि वह सामाजिक समस्याओं के खि़लाफ़ लोगों को जागरूक करने ख़ासकर नशों के बुरे प्रभावों से अवगत करवाने और पराली जलाने के से प्रदूषित होने वाले पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आएं।मीत हेयर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हर जिले में 10-10 नौजवान चुने गए हैं और कुल 230 नौजवानों को दो ग्रुपों में बाँटकर अटल बिहारी वाजपायी इंस्टीट्यूट ऑफ माऊंटेनरिंग एंड अलायंड स्पोर्टस मनाली भेजा जा रहा है।

आज रवाना हुए 115 नौजवान 12 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक और दूसरे ग्रुप में 115 नौजवान 30 अक्तूबर से 8 नवंबर तक मनाली में एडवेंचर और ट्रेकिंग कैंप लगाएंगे।पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोल्डी ने नौजवानों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री और खेल मंत्री का इस प्रयास के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर सहायक डायरैक्टर कुलविन्दर सिंह और रुपिन्दर कौर और जिलों के सहायक डायरैक्टर उपस्थित थे।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD