Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

खेल युवाओं में नई ऊर्जा भरने सहित उन्हें नशे से दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं : सांसद मनीष तिवारी

फुटबॉल ग्राउंड में फ्लड लाइट्स लगाने हेतु दी 5 लाख रुपए की ग्रांट

Manish Tewari, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab,Vijay Sharma Tinku
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुराली , 08 Oct 2023

Last updated on: Oct 08, 2023, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी कहा है कि खेल न सिर्फ युवाओं में नई ऊर्जा भरते हैं, बल्कि उन्हें नशे से दूर करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। वह कुराली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने फुटबॉल ग्राउंड में फ्लड लाइट्स लगाने हेतु अपने संसदीय कोटे से जारी 5 लाख रुपए की ग्रांट का चैक भी शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में खिलाड़ियों और खेल प्रशंसकों को सौंपा।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि खेल न सिर्फ युवाओं में नई ऊर्जा भरते हैं, बल्कि उन्हें नशे से दूर करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे की समस्या गंभीर स्थिति में पहुंच चुकी है और इसका मुकाबला करने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा संसदीय कोटे से जारी 5 लाख रुपए की ग्रांट से फुटबॉल ग्राउंड में फ्लड लाइट्स लगने के बाद कम रोशनी खेल में रुकावट का कारण नहीं बनेगी। इसी तरह, उनके द्वारा हलके के लोगों की जरूरतों को पूरा करने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और खेल प्रशंसकों का हौसला भी बढ़ाया।

जहां अन्य के अलावा, नगर कौंसिल कुराली के प्रधान रणजीत सिंह पडियाला, हलका इंचार्ज खरड़ विजय शर्मा टिंकू, जिला कांग्रेस रोपड़ के प्रधान जैलदार सतविंदर सिंह, पार्षद रमा कांत कालिया, शहरी कांग्रेस कुराली के प्रधान दिनेश गौतम, लक्की कलसी, जसमीत सिंह, फुटबॉल क्लब के प्रधान मनोज कुमार भी मौजूद रहे।

 

Tags: Manish Tewari , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab , Vijay Sharma Tinku

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD