Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

कैबिनेट मंत्री ने मुकेरियां के गांव हयातपुर के कबड्डी टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hardeep Singh Mundian, Karambir Singh Ghuman, Jasvir Singh Raja Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुकेरियां(होशियारपुर) , 01 Oct 2023

Last updated on: Oct 01, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब में खेल संस्कृति पैदा करने और खेल के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह  मान के निर्देशों पर शुरु किए गए खेडां वतन पंजाब दीयां के सीजन- 2 में पहले साल की अपेक्षा भी अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। वे आज मुकेरियां के गांव हयातपुर में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने गांव को पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस मौके पर उनके साथ विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण, विधायक साहनेवाल हरदीप सिंह मुंडिया भी मौजूद थे। विधायक मुंडिया ने टूर्नामेंट कमेटी को इस दौरान एक लाख रुपए नकद भेंट किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पंजाब खेल के मामले में देश की अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार खेल को प्रोत्साहित करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है, यही कारण है कि आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन में भी कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। 

उन्होंने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ में तीन लाख से अधिक खिलाडिय़ों की ओर से हिस्सा लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के गांवों की नुहार बदलने के लिए मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार एक्शन मोड पर कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि इस कड़ी में गांवों में बेहतरीन स्पोर्ट्स पार्क बनाए जा रहे हैं, जो कि गांवों की नुहार बदल देंगे।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hardeep Singh Mundian , Karambir Singh Ghuman , Jasvir Singh Raja Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD