Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

वर्ल्ड रेबीज-डे- ब्लाक खुईखेड़ा के विभिन्न सेंटरों में लगाया जागरूकता कैम्प

रेबीज एक वायरल डिजीज, जो कुत्ता, बिल्ली, बंदर समेत कई जानवरों के काटने से फैलती है: डॉ. गांधी

Health, Senior Medical Officer, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 28 Sep 2023

Last updated on: Sep 28, 2023, 00:00 IST

सिविल सर्जन फाज़िलका डॉ. सतीश कुमार गोयल, सहायक सिविल सर्जन डॉ. बबीता के दिशा निर्देशों व सीनियर मेडिकल अफसर डॉक्टर विकास गांधी की अगुआई में सीएचसी खुईखेड़ा के अंतर्गत आते विभिन्न गांवो में वर्ल्ड रेबीज-डे के उपलक्ष में जागरूकता कैम्प लगाए गये। इस मोके एसएमओ डॉ. विकास गांधी, डॉ. चरणपाल, डॉ. अर्शदीप, ब्लाक मास मीडिया इंचार्ज सुशील कुमार, फार्मासिस्ट शाइना, एएनएम रजनी बाला, स्टाफ नर्स गुरमिंदर कौर, मनदीप कौर, दीपिका आशा वर्कर व ग्रामीण उपस्थित थे।

आम आदमी क्लिनिक खियोवाली ढाब में आयोजित कैम्प में एसएमओ डॉ. गांधी ने बताया कि देश में हर साल रेबीज की वजह से करीब 20 हजार लोगों की मौत हो जाती है। रेबीज एक वायरल डिजीज है, जो कुत्ता, बिल्ली, बंदर समेत कई जानवरों के काटने से फैलती है। इस बीमारी को लेकर लोगों के बीच बेहद कम जागरूकता है। 

यही कारण है कि हर साल 28 सितंबर को लोगों को अवेयर करने के लिए ‘वर्ल्ड रेबीज डे’ मनाया जाता है। आपको रेबीज से जुड़ी जरूरी बातें जान लेनी चाहिए। डा. गांधी ने बताया कि कुत्ता, बिल्ली व बंदर समेत कई जानवरों के काटने से रेबीज का वायरस इंसानों के शरीर में पहुंच जाता है। 

कुत्ते की लार में लासा वायरस पाया जाता है। जिससे रेबीज की बीमारी फैलती है। कुत्ते के काटने के 24 घंटों के अंदर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए। 

रेबीज के अधिकतर मामले कुत्ते के काटने से होते हैं। कई लोग सोचते हैं कि पातलू कुत्तों के काटने से खतरा कम होता है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। इन सभी जानवरों के काटने से यह जानलेवा बीमारी हो सकती है।

बीईई सुशील कुमार ने बताया कि शरीर की जिस जगह पर कुत्ता या रेबीज के खतरे वाला कोई जानवर काटे, उस जगह को साबुन और पानी से करीब 10 मिनट तक लगातार धोते रहना चाहिए। लासा वायरस साबुन में मौजूद तत्वों की वजह से खत्म हो जाता है। 

इसके बाद आप घाव पर एंटी बैक्टीरियल या कोई अन्य घाव ठीक करने वाली क्रीम लगा सकते हैं। हालांकि यह सिर्फ प्रायमरी ट्रीटमेंट है जो तुरंत करना चाहिए। 

इसके बाद डॉक्टर से मिलकर एंटी-रेबीज वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। अगर आपको रैबीज से संक्रमित कुत्ते ने काटा है तो तुरंत प्रॉपर ट्रीटमेंट शुरू करवा देना चाहिए।

 

Tags: Health , Senior Medical Officer , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD