Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

जवाहर नवोदय विद्यालय 25 वीं युवा संसद का आयोजन

Harmeet Singh Pathanmajra, Sanour, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 27 Sep 2023

Last updated on: Sep 27, 2023, 00:00 IST

जवाहर नवोदय विद्यालय, फतेहपुर राजपूतां, पटियाला में आज युवा संसद के सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सरदार हरमीत सिंह पठानमाज़रा ,एम.एल.ए.,विधानसभा सभा क्षेत्र सनोर, प्राचार्य गुरजिंदर सिंह ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सर्वप्रथम प्राचार्य गुरजिंदर सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने अतिथियों , अन्य विद्यालयों से आए हुए विद्यार्थियों का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करते हैं साथ ही हमारी लोक सभा की कार्य प्रणाली की समझ विकसित करते हैं।  इस कार्यक्रम के संयोजक बहादुर सिंह ,व्याख्याता इतिहास ने बताया कि युवा संसद के आयोजन में विद्यालय के विद्यार्थियों ने संसद के अध्यक्ष, पदाधिकारियों,सत्ता पक्ष,विपक्ष व  मंत्रिगण की भूमिका प्रस्तुत की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में  युवा संसद के आयोजन की प्रंशसा करते हुए कहा कि  कि युवा राष्ट्र का सुनहरा भविष्य हैं। 

यदि आज के छात्रों में हमारे संवैधानिक प्रणाली और लोकतंत्र की कार्य व्यवस्था की समझ होगी तो अवश्य ही देश का भविष्य स्वर्णिम होगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठम शिक्षक मदनलाल वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन कमला भारद्वाज,टीजीटी हिंदी ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ. गुरमीत सिंह,  चैयरमेन ब्लॉक समिति भुनरहेड़ी,करमजीत कौर  प्राचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनोर,सुनीता प्राचार्य नवोदय विद्यालय फतेहगढ़ साहिब उपस्थित थे।अन्य विद्यालयों में माता गुजरी स्कूल देवीगढ़,राजकीय माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर राजपूतां,भूपेन्द्रा इंटरनेशनल स्कूल,पटियाला,राजकीय हाई स्कूल नैनकलां के विद्यार्थी व स्टाफ भी उपस्थित रहे

 

Tags: Harmeet Singh Pathanmajra , Sanour , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD