Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया शिपकी-ला सैन्य पोस्ट का दौरा

देश का सुरक्षा चक्र हैं हमारे जवान: शुक्ल

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kinnaur, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

किन्नौर , 26 Sep 2023

Last updated on: Sep 26, 2023, 00:00 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपने तीन दिवसीय किन्नौर प्रवास के दौरान आज 13000 फीट से अधिक ऊंचाई पर शिपकी-ला स्थित सेना की चौकी और भारत तिब्बत सीमा बल की चौकी का दौरा किया।राज्यपाल का शिपकी-ला का यह पहला दौरा था। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ थीं।सेना के अधिकारियों ने राज्यपाल को सीमा से सम्बंधित व्यवस्था से अवगत करवाया।

राज्यपाल ने कहा कि वह यहां तैनात जवानों के उत्साह से प्रभावित हुए हैं। यहां जवान कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा में समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर कोने से जवान यहां तैनात हैं, जिनका एक ही धर्म है देश की सुरक्षा। इन वीर सैनिकों के कारण ही हम सुरक्षित हैं। उन्होंने इन्हें देश का ‘सुरक्षा चक्र’ कहा और प्रसन्नता व्यक्त की कि उन्हें इन जवानों के साथ समय व्यतीत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, कमांडर ब्रिगेडियर आर.पी.सिंह, उपायुक्त तोरूल एस.रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल, शिपकी-ला सैन्य पोस्ट के हेड मेजर जाय कपफोह, आई.टी.बी.पी. के ए.सी.जी.डी विनोद कुमार भारती तथा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kinnaur , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD