Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आबकारी विभाग की शराब माफिया और कर चोरी के विरूद्ध अभियान जारी

Crime News Himachal Pradesh, Crime News Himachal, Himachal Pradesh, Himachal, Bilaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिलासपुर , 17 Sep 2023

Last updated on: Sep 17, 2023, 00:00 IST

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त डॉ. युनुस ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश में अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो में टीमों द्वारा अवैध शराब की बोतले जब्त की जा रही हैं तथा कच्ची शराब को भी नष्ट किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस क्रम में जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा शराब की अवैध भट्टी लगाकर कशीदगी की जा रही थी। आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल को मिली सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए इस क्षेत्र में पंहुच कर छापेमारी की। 

टीम द्वारा अवैध रूप से शराब के रूप में परिवर्तित की जा रही 1200 लीटर कच्ची लाहन को कब्जे में लिया गया जिसमें 200-200 लीटर के छः ड्रम थे। विभाग ने इस शराब को आबकारी नियमानुसार मौके पर नष्ट किया एवं शराब की भट्टी को भी तोड़ दिया।आबकारी आयुक्त ने बताया कि एक अवैध शराब कारोबारी को 10 लीटर लाहन के साथ पकड़ा और नियमानुसार आगामी करवाई की गई। 

प्रवर्तन दल द्वारा जिला ऊना के मैहतपुर में भी नाका लगाकर निरीक्षण के दौरान 24 बोतलें अंग्रेजी शराब एवं 46 बोतलें बीयर (चंडीगढ़ में बिक्री के लिए) जब्त कर आबकारी अधिनियम के अनुसार जुर्माना वसूला गया। जिला सिरमौर में भी टीम द्वारा 05 स्थानों में दबिश दी गई जिसमें टीम ने 53 बोतलें देसी शराब की जब्त करते हुए आबकारी अधिनियम की धारा 39 के अंतर्गत दोषी व्यक्ति के विरूद्व मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि जिला ऊना एवं बद्दी में भी विभागीय अधिकारियों ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत शराब की दुकानों का निरीक्षण किया और नियमों की अवहेलना करने वाले अनुज्ञापियों के परिसर से 74 पेट्टी शराब को कब्जे में लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय (दक्षिण क्षेत्र) परवाणू द्वारा भी जोन के विभिन्न स्थानों में शराब की 121 बोतलें जब्त करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसा गया है। जिला शिमला में भी अधिकारियों द्वारा शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में 75 लीटर लाहन को मौके पर नष्ट किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध शराब और कर चोरी के विरूद्ध अभियान में सफलता मिल रही है। अधिकारियों द्वारा विगत कुछ समय में लगभग 3405 बोतलें कब्जे में लेकर नियमानुसार कारवाई की है। इसके अतिरिक्त कर चोरी के मामलों में भी विभाग ने 5.035 किलो ग्राम सोने के आभूषण एवं 14.236 किलो ग्राम चांदी को पकड़ा है और इन आभूषणों का मूल्य लगभग 2.96 करोड़ रुपए है। इस पर विभाग ने लगभग 18,09,080 का जुर्माना वसूल किया है।

आयुक्त ने बताया कि अधिकारियों को पूर्व में ही अवैध शराब और कर चोरी करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अवैध शराब के निर्माण एवं व्यापार पर आबकारी विभाग भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही करता रहेगा। विभाग द्वारा विभागीय अधिकारियों को अवैध कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं। इस अभियान में पूरे प्रदेश भर में 26 टीमें कार्यरत हैं।

उन्होंने यह भी अवगत करवाया कि विभाग ने अवैध शराब पर निगरानी रखने के लिए मुख्यालय स्तर पर चौबीसो घंटे कंट्रोल रूम स्थापित किया है और अवैध शराब के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए टोल फ्री नम्बर 18001808062 तथा व्हाट्स ऐप नम्बर 94183-31426 भी जारी किए हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत इन दूरभाष नम्बरों पर दर्ज करवायें ताकि त्वरित कारवाई की जा सके।

 

Tags: Crime News Himachal Pradesh , Crime News Himachal , Himachal Pradesh , Himachal , Bilaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD