Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिंदी दिवस के सुअवसर पर ‘भारतीय संस्कृति: विविध आयाम’ के अंतर्गत सांस्कृतिक उत्सव किया आयोजित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 16 Sep 2023

Last updated on: Sep 16, 2023, 00:00 IST

ख़ालसा कॉलेज अमृतसर के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस के सुअवसर पर ‘भारतीय संस्कृति: विविध आयाम’ के अंतर्गत सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किया गया जिसमें जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, बंगाल, पंजाब इत्यादि प्रदेशों की सांस्कृतिक-झांकियां प्रस्तुत की गईं।

इस अवसर पर निबंध-लेखन, काव्य-उच्चारण, रंगोली की प्रतियोगिताएं भीकरवाई गई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ सुरजीत कौर ने मंच संचालन किया और बताया कि 52  प्रतिभागियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता निभाई। 

इस अवसर पर प्रिंसिपल साहब ने हिंदी दिवस की बधाई देते हुए व्यक्त किया कि हिंदी साहित्य के मूल ग्रंथ महाभारत तथा रामायण भारतीय जीवन-मूल्यों का आधार हैं।डॉ महल सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि अगर जीवन में सफल होना है तो साहित्य से जुड़ना आवश्यक है।

इस अवसर पर डॉ अंजना,डॉ सोनिया शर्मा, साक्षी वोहरा, मैडम समरीतकौर, श्री राहुल शर्मा, मैडम अनुदीप कौर ने निर्णायक मंडल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस समारोह में डीनअकादमिक डॉतमिंदर सिंह, रजिस्ट्रारडॉ दविंदर सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ दीपक देवगन और मैडम जसप्रीत कौर के अलावा अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD