Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मोहाली को राज्य के हब के तौर पर विकसित करने का ऐलान

उद्योगपतियों की सुविधा के लिए शहर का सर्वांगीण विकास किया जायेगा

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर ( मोहाली) , 15 Sep 2023

Last updated on: Sep 15, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहाँ कहा कि मोहाली को राज्य के हब के तौर पर विकसित किया जायेगा और उद्योगों की सुविधा के लिए इस शहर के वैज्ञानिक तरीके से विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। 

आज यहाँ सरकार-उद्योगपति मिलनी के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मोहाली के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है, जिससे यहाँ अधिक से अधिक निवेश लाया जा सके। उन्होंने कहा कि अति-आधुनिक सुविधाओं से लैस मोहाली शहर में राज्य के औद्योगिक केंद्र के तौर पर विकसित होने की बड़ी संभावना है। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक बार अति-आधुनिक तरीके से विकास होने से मोहाली शहर राज्य का नेतृत्व करेगा और विकास के इस मॉडल को पंजाब के अन्य हिस्सों में भी दोहराया जायेगा।उद्योगपतियों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को उनके औद्योगिक प्लॉटो पर निर्माण के लिए एक साल का समय बढ़ाने का ऐलान भी किया। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य के उद्योगपतियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और उनकी हर जायज माँग को हमदर्दी से विचारा जायेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार-उद्योगपति मिलनी का उद्देश्य उद्योग जगत के नेताओं के साथ सीधी बातचीत को सुनिश्चित बनाना है, जिससे उनकी ज़रूरतों को समझ कर उस अनुसार काम किया जा सके।    

 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछली सरकारों के दौरान प्रचलित लाल फीताशाही की कवायद को उद्योगपतियों के लिए रैड कारपेट में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्योगपतियों की सुविधा के लिए पहले ही एक समर्पित सिंगल विंडो प्रणाली शुरू की गई है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इस दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य सरकार अब नयी औद्योगिक इकाईयों के लिए ‘डीम्ड अपरूवल्ज़’ जारी करेगी।  

 राज्य भर के फोकल प्वाइंटों को मॉडल औद्योगिक हब के तौर पर विकसित करने पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस मंतव्य के लिए पहले ही रास्ता साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कौशल के राज्य से बाहर जाने के रुझान पर रोक लगाने के लिए नौजवानों को अधिक से अधिक रोजग़ार के अवसर प्रदान करना चाहती है। 

भगवंत सिंह मान ने एक ऐसे नौजवान का उदाहरण भी दिया जिसने ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस आकर एक रैस्टोरैंट शुरू किया और सख़्त मेहनत एवं लगन से अपने कारोबार को सफलता की बुलन्दियों तक पहुँचाया। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को पंजाब में निवेश करने का न्योता दिया, क्योंकि मौजूदा समय में पंजाब विश्व भर के निवेश के लिए सबसे पसन्दीदा स्थानों में से एक है। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह नौजवानों के हाथों में नशों की जगह टिफिन देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब नौजवानों के लिए रोजग़ार के नये अवसर पैदा किये जाएँ, जिसके लिए बड़े स्तर पर औद्योगिकीकरण की जरूरत है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अधिक से अधिक औद्योगिक इकाईयों को मंज़ूरी देने के लिए तैयार हैं, परन्तु उद्योगपति भी उनके साथ वायदा करें कि वह राज्य के नौजवानों को नौकरियाँ देंगे। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने अब तक 50871 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त किया है, जिससे नौजवानों के लिए 2.86 लाख नौकरियाँ पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आने वाले दिनों में और अधिक निवेश प्राप्त किया जायेगा।

राज्य में ग्रीन स्टैंप पेपर की शुरुआत को अहम उपलब्धि करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रयास से साकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है और इससे उद्योगों का बोझ भी कम हुआ है, जिससे उनकी ऊर्जा, पैसे और समय की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार ने सत्ता में आने के उपरांत पंजाब में सृजन किए अनुकूल माहौल ने बड़ी संख्या में निवेश आकर्षित किया है। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब आज देश का सबसे शांत राज्य है, जिस कारण बड़ी संख्या में निवेशक यहाँ निवेश करना चाहते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गर्व और संतुष्टी की बात है कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के केवल 18 महीनों में ही मुफ़्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, स्कूल ऑफ ऐमिनेंस और अन्य बड़े चुनावी वायदों को पूरा किया है। 

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा जो वायदे लोगों के साथ नहीं भी किये गए थे, उनको भी पूरा कर दिया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए ठोस प्रयास किये जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने उद्यमियों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए राज्यभर के फोकल प्वाइंटों के लिए 14 नयी पुलिस पोस्टें स्थापित करने का ऐलान किया। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय मार्गों पर हादसों के कारण हो रही मौतों को रोकने के लिए पहले ही सडक़ सुरक्षा फोर्स लॉन्च कर रही है। भगवंत सिंह मान ने राज्य के सर्वांगीण विकास और लोगों की प्रगति को सुनिश्चित बनाने सम्बन्धी पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों के साथ विचार-विमर्श किया और मौके पर ही अधिकारियों को उनकी समस्याओं के हल के लिए निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि हमने प्रशासन द्वारा उद्योगपतियों की समस्याओं का हल करने की ओर विशेष ध्यान दिया है।इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पी.एच.डी चैंबजऱ् की किताब का विमोचन किया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने धन्यवाद के शब्द बोलते हुए दोनों मुख्यमंत्रियों की सराहना की और उनको इंकलाबी और दूरदर्शी सोच वाले नेता बताया।  

मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने राज्य की उद्योग और व्यापार नीति की अलग-अलग विशेषताओं संबंधी बात की।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान और अमन अरोड़ा, संसद मैंबर राघव चड्ढा, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल, मुख्य सचिव अनुराग वर्मा और अन्य उपस्थित थे।  

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD