Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अरविन्द केजरीवाल द्वारा राज्य में औद्योगिक विकास को प्रफुल्लित करने के लिए लकीर से हटकर प्रयास करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री की सराहना

भगवंत सिंह मान को अब तक का सबसे काबिल और बेहतरीन मुख्यमंत्री बताया

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, Amritsar, Sarkar Sanatkar Milni
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 14 Sep 2023

Last updated on: Sep 14, 2023, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज राज्य में औद्योगिक विकास के लिए किए जा रहे बड़े प्रयासों के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना की। आज यहाँ ‘सरकार-उद्योगपति मिलनी’ के दौरान अपने संबोधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब अब हरेक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब को भगवंत सिंह मान के रूप में राज्य का सबसे बेहतरीन और काबिल मुख्यमंत्री मिला है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब हरेक क्षेत्र में तेज़ी से विकास कर रहा है, जिसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अमृतसर की पवित्र धरती से बीते दिनों हम राज्य के पहले सरकारी हाई-टैक ‘स्कूल ऑफ ऐमिनेंस’ की शुरुआत कर इतिहास की सृजना की है। 

हम सभी सरकारी स्कूलों को विश्व स्तर की सुविधाओं से अति-आधुनिक स्कूलों में तबदील करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों के साथ ऐसी मिलनियों के द्वारा हम उद्योग क्षेत्र के सभी मसले हल करेंगे। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि बीते समय में 882 स्टील फाऊंड्री यूनिट होते थे परन्तु अब पिछली राज्य सरकारों की नाकामियें के कारण केवल 126 यूनिट काम कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने वायदा किया कि पंजाब सरकार अपनी उद्योग समर्थकीय नीतियों से इनकी संख्या 2000 ईकाइयों तक ले जाएगी। 

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि उनको अभी भी याद है कि आम आदमी पार्टी ने इसी जगह पर चुनाव से पहले उद्योगपतियों के साथ बहुत सी गारंटियों का वायदा किया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उद्योगपतियों को दी गई हरेक गारंटी पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले पंजाब सरकार ने उद्योगों को दरपेश समस्याओं और अन्य मसलों संबंधी फीडबैक लेने के लिए एक फ़ोन नंबर भी जारी किया था। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फीडबैक की जांच-पड़ताल करने के बाद उद्योगपतियों के तीन मुख्य मसले हैं जिनमें बिजली, सडक़ों का बुनियादी ढांचा और कामकाज से सम्बन्धित अन्य समस्याएँ शामिल थीं। उन्होंने कहा कि आप सरकार उद्योगपतियों की सभी समस्याओं को पहल के आधार पर सुलझाने के लिए वचनबद्ध है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि हम पिछली सरकारों की तरह उद्योगपतियों के साथ मनमाने ढंग से एम.ओ.यू. नहीं करते। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने निजी तौर पर हर एक बड़े उद्योगपतियों तक पहुंच की थी और इन कोशिशों के निष्कर्ष के तौर पर आप सरकार के सातों में आने वाले डेढ़ साल के अंदर राज्य में 50,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि यह निवेश राज्य में 2.86 नौकरियाँ पैदा करेगा। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग के लिए सुखद माहौल सृजन कर रही है और इस दिशा में हरेक कदम उठाया जायेगा। 

 दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री को हरेक तीन महीने बाद उद्योगपतियों के साथ ऐसी मिलनियाँ करवाने के लिए कहा। उन्होंने राज्य में हरे रंग का स्टैंप पेपर शुरू करने, सिंगल विंडो सिस्टम, भ्रष्टाचार मुक्त माहौल, साफ़-सुथरा और जवाबदेही वाला प्रशासन मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना की। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब द्वारा 2.75 लाख एम.एस.एम.ई. की रजिस्ट्रेशन की है, जो मुल्क में अब तक सबसे अधिक है। 

 दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भगवंत सिंह मान मेरे छोटे भाई हैं और राज्य की पुरातन शान बहाल करने के लिए किये जा रहे यत्नों के लिए मुझे उन पर बहुत गर्व है।’’ अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि बाढ़ों के दौरान भगवंत सिंह मान ने ख़ुद प्रभावित इलाकों में जाकर नाव के द्वारा ज़मीनी हालात का जायज़ा लिया और पीडि़त लोगों के लिए राहत यकीनी बनाई। 

उन्होंने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री ऐसी स्थिति के मौके पर हैलीकॉप्टरों पर चक्कर लगाकर खानापूर्ती करते थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपके बिना पंजाब तरक्की नहीं कर सकता और आपके साथ-साथ सरकार राज्य को नयी बुलंदी पर पहुँचा देगी।’’

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Amritsar , Sarkar Sanatkar Milni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD