Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विजीलैंस ब्यूरो ने सी. डी. पी. ओ. दफ्तर में तैनात सुपरवाइज़र को 18,000 रुपए रिश्वत लेते किया काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Bathinda Police, Bathinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 12 Sep 2023

Last updated on: Sep 12, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अपनाई भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो सहनशीलता नीति के अंतर्गत शुरु की मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज बाल विकास प्रोजैकट दफ़्तर ( सी. डी. पी. ओ.), तलवंडी साबो, बठिंडा में तैनात सुपरवाइज़र हरमेल कौर को 18,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है। 

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को रेशमा निवासी गाँव भागीवांदर, तहसील तलवंडी साबो की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। इस सम्बन्धी विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उसकी भतीज बहु को आंगणवाड़ी वर्कर के तौर पर भर्ती करवाने के बदले उक्त मुलजिम सुपरवाइज़र हरमेल कौर ने उससे 80,000 रुपए माँगे परन्तु सौदा 60,000 रुपए में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि सुपरवाइज़र पहले ही उससे 35, 000 रुपए ले चुकी है और बाकी बची रकम की माँग कर रही थी।

प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो ने जाल बिछा कर मुलजिम सुपरवाइज़र को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 18,000 रुपए रिश्वत लेते हुये काबू कर लिया।  इस सम्बन्धी उक्त मुलाज़िम के खि़लाफ़ भृष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो, बठिंडा में रिश्वतखोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Bathinda Police , Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD