Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रैत से ततवानी सड़क निर्माण पर खर्च होंगे आठ करोड़: केवल सिंह पठानिया

गढ़ माता मंदिर की सड़क का सुधार कर मच्छयाल तक जोड़ेंगे

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 11 Sep 2023

Last updated on: Sep 11, 2023, 00:00 IST

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि रैत से ततवानी सड़क निर्माण पर आठ करोड़ खर्च किए जाएंगे ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि गढ़ माता मंदिर की सड़क को सुधार कर मच्छयाल से जोड़ा जाएगा इसके साथ ही भैरू गाँव की सड़क को मकरोटी गाँव के लिए पुल बना कर जोड़ा जाएगा।

सोमवार को नरेटी में सीनियर सिटीजन तथा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र का चहुमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु द्वारा शाहपुर के विकास के लिए हरसंभव सहायता की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा हर घर नल की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नरेटी क्षेत्र में पेयजल की बेहतर सुविधा के लिए दो करोड़ 22 लाख की लागत से ट्यूबवेल स्थापित किया जाएगा।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया गया है। 

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि नरेटी में विद्युत की बेहतर सुविधा के लिए 250 वॉट का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा इसके साथ ही नरेटी गांव के श्मसान घाट तक सड़क भी निर्मित की जाएगी। इससे पहले नरेटी पंचायत प्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक केवल सिंह पठानिया को सम्मानित भी किया तथा मनाली की तर्ज पर चम्बी में होट बैलून चम्बी मैदान में आरंभ करवाने तथा पर्यटन को विकसित करने की दिशा में उठाए गए कदमों के विधायक का आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर  गौतम शर्मा, रिटायर प्रिंसीपल सत प्रकाश, भवानी शर्मा,बरयाम सिंह मनकोटिया,अजीत पाल, राम कुमार शर्मा, रजनी देवी प्रधान नेरटी पंचायत ,रेखा देवी पंचायत समिति सदस्य,डॉक्टर सौरभ शर्मा, राम कुमार शर्मा,लोकेश नंदन,मदन लाल मस्ताना,प्यार सिंह चौधरी,देश राज,प्रदीप बलोरिया,अमर नाथ,भीखम सिंह मनकोटिया, कृष्ण मनकोटिया, पंकज मनकोटिया,पंकज पठानिया पूर्व उप प्रधान,पूर्ण चंद शर्मा, आज्ञा राम,सुरिन्दर मेहरा,अशोक पठानिया, योगेंद्र शर्मा,दविन्द्र शर्मा, सुमन कुमारी,सुशीला शर्मा वार्ड सदस्य,उप प्रधान शेर सिंह सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD