Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पंजाब पुलिस द्वारा भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में से 15 किलो हेरोइन बरामद; एक व्यक्ति गिरफ़्तार

खेप की तस्करी नदी के रास्ते से होने का शक: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fazilka Police, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 09 Sep 2023

Last updated on: Sep 09, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की गई जंग के अंतर्गत पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल (एस.एस.ओ.सी.) फाजिल्का ने नशा तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए एक तस्कर को 15 किलो हेरोइन (10 पैकेट), जो भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में छिपाकर रखी हुई थी, समेत गिरफ़्तार किया है।  

 यह जानकारी देते हुए डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान प्रीतम सिंह निवासी गाँव मोहार जमशेर, जि़ला फाजिल्का के तौर पर हुई है। हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उसका सोनालिका ट्रैक्टर (पी.बी.-11-बाई-6879) और ट्रॉली भी ज़ब्त कर ली है।   

जि़क्रयोग्य है कि एस.एस.ओ.सी. फाजिल्का द्वारा पिछले 45 दिनों में की गई यह पाँचवी बड़ी हेरोइन की बरामदगी है, जिसके साथ अब तक की कुल रिकवरी 145 किलोग्राम हो गई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ख़ुफिय़ा जानकारी के आधार पर एसएसओसी फाजिल्का ने गाँव ढानी खरास  वाली के क्षेत्र में सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले नेटवर्क के खि़लाफ़ एक विशेष गुप्त ऑपरेशन चलाकर नशा तस्कर प्रीतम सिंह को गिरफ़्तार किया है, जो भूसे से भरी ट्रॉली में छिपाकर रखी गई हेरोइन की खेप पहुँचाने जा रहा था।    

उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार नशा तस्कर अपनी पत्नी कौशल्या बाई और जमाई गुरमीत सिंह जो गाँव ढानी खरास वाली, फाजिल्का का रहने वाला है, के साथ जा रहा था। बताने योग्य है कि नशा तस्कर की पत्नी और जमाई मौके से भागने में कामयाब हो गए। नदी के रास्ते के द्वारा खेप की तस्करी होने की संभावना को जताते हुए डीजीपी ने कहा कि यह परिवार सरहदी गाँव मोहार जमशेर के उन कुछ परिवारों में से थे, जिन्होंने जि़ला प्रशासन द्वारा और पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षित स्थानों पर जाने सम्बन्धी बार-बार विनतियाँ करने के बावजूद अपने बाढ़ प्रभावित स्थानों पर ही रहे।  

अधिक विवरण साझा करते हुए एआईजी एसएसओसी फाजिल्का लखबीर सिंह ने बताया कि वह मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रहे हैं और अन्य बरामदगी होने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि हमने भगौड़े मुलजिम कौशल्या बाई और गुरमीत सिंह के विरुद्ध भी केस दर्ज किया है, और पुलिस टीमें उनको पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही हैं।  

इस सम्बन्धी एफ.आई.आर. नं. 31 तारीख़ 08-09-2023 को थाना एसएसओसी फाजिल्का में एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 21( सी), 29 और 30 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।    

एसएसओसी फाजिल्का द्वारा पिछले 45 दिनों में हेरोइन की पाँचवी बड़ी बरामदगी  

23 जुलाई: जोरा सिंह नगर फिऱोज़पुर के ग्रंथी निशान सिंह के पास से 20 किलो हेरोइन बरामद

6 अगस्त: सरहद पार से नशा तस्करी के दो अलग-अलग रैकेटों का पर्दाफाश करते हुए चार नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 77.8 किलो हेरोइन (41.8 किलो+36किलो) और तीन पिस्तौल बरामद किये गए  

16 अगस्त: फिऱोज़पुर से 3 किलो हेरोइन बरामद

21 अगस्त: फिऱोज़पुर के गाँव गजनी वाला के इलाके में से दो पाकिस्तानी नागरिकों को 29.2 किलोग्राम हेरोइन समेत गिरफ़्तार किया गया।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fazilka Police , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD