Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

ट्राइडेंट फाउंडेशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 125 लोगों ने किया रक्तदान

Blood Camp,  Blood Donation Camp, Trident Foundation, Trident Group, Madhu Gupta, Head Trident Foundation, Barnala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरनाला , 07 Sep 2023

Last updated on: Sep 07, 2023, 00:00 IST

ट्राइडेंट ग्रुप की गैर-लाभकारी संस्था – ट्राइडेंट फाउंडेशन ने आज बरनाला में संघेरा स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र में “ब्लड बैंक बरनाला” के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। क्षेत्र में पर्याप्त रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के अपने प्रयास और रक्तदान की अत्यधिक आवश्यकता को संबोधित करते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में 125 लोगों ने रक्तदान कर इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया। इस मौके पर ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस श्री राजिंदर गुप्ता ने कहा कि  "हमारे समुदाय की स्वास्थ्य देखभाल और उनका कल्याण हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है,  हमारा मानना है कि ऐसे प्रयासों के माध्यम से हम लाखों लोगों के जीवन में सुधार ला पायेंगे। 

“ उन्होंने आगे कहा कि, "मुझे खुशी है कि इस तरह की पहलों से हम निरंतर समाज को बेहतर बनाने में बड़े पैमाने पर योगदान दे रहे हैं।" पिछले कुछ वर्षों में, ट्राइडेंट फाउंडेशन ने “स्वस्थ”, ” सृजन” और  “समर्पण” जैसे अपनी विभिन्न पहलों के माध्यम से  समुदाय को सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में कई योगदान दिए हैं।

ट्राइडेंट फाउंडेशन की इस तरह की गतिविधियां ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जरूरतमंदों को शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने और एक स्वस्थ समाज बनाने पर केंद्रित हैं।  इस मौके पर ट्राइडेंट फाउंडेशन की सी.ई.ओ. श्रीमती मधु गुप्ता ने बताया कि "ट्राइडेंट फाउंडेशन पंजाब और मध्य प्रदेश में स्थित अपनी विनिर्माण सुविधाओं के आसपास स्थानीय समुदाय को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी कार्यक्रमों पर काम कर रहा हैं। 

इन कार्यक्रमों का समुदाय के उत्थान पर गहरा प्रभाव पड़ा है और भविष्य में भी ट्राइडेंट फाउंडेशन इन के बेहतर और स्वस्थ भविष्य के लिए इस तरह के निरंतर प्रयास करता रहेगा।"

 

Tags: Blood Camp , Blood Donation Camp , Trident Foundation , Trident Group , Madhu Gupta , Head Trident Foundation , Barnala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD