Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में ब्रह्माकुमारीज़ की थीम ऑफ द ईयर “सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष” के राज्य स्तर पर शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Raipur, Chhattisgarh, Bhupesh Baghel, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Chhattisgarh, Raipur, Chief Minister of Chhattisgarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 31 Aug 2023

Last updated on: Aug 31, 2023, 00:00 IST

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (31 अगस्त, 2023)  छत्तीसगढ़ के रायपुर में ब्रह्माकुमारीज की थीम ऑफ द ईयर "सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष" ( द ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज) के राज्य स्तर पर शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर  राष्ट्रपति ने कहा कि आज हम प्रौद्योगिकी के युग में जी रहे हैं। लेकिन यह आवश्यक है कि कुछ समय बिना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के उपयोग के बिताएं। यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। 

उन्होंने सभी से अपनी आंतरिक शक्ति को विकसित करने, सकारात्मक कार्य करते रहने और सकारात्मक विचारों व अच्छी संगति में रहने का आग्रह किया। उन्होंने ऐसे लोगों की संगति में रहने की सलाह दी जो सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हों। उन्होंने कहा कि अगर हम जिंदगी को सही तरीके से जिएं तो हर पल को खूबसूरत और यादगार बना सकते हैं। ऐसा राष्ट्रपति ने कहा कि एक तरफ जहां हमारा देश हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 

चांद पर लैंडिग करना हो या विश्व स्तर पर खेल के क्षेत्र में नए अध्याय लिखना, हम कई कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक बेहद गंभीर मामला भी है। अभी कुछ दिन पहले ही नीट  की तैयारी कर रहे दो छात्रों ने अपनी जान दे दी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कई बच्चों ने पहले भी आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा एक सकारात्मक चीज है जो जीवन को बेहतर बनाती है। जीत और हार जीवन का हिस्सा है। 

इस बात के कई उदाहरण हैं कि क्षणिक असफलता अक्सर भविष्य में बड़ी सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों पर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव है तो परिवार के सदस्यों, दोस्तों, शिक्षकों और समाज से बच्चों की मानसिकता को समझने और उनकी मदद करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में विशिष्ट प्रतिभा होती है। 

दूसरों से प्रेरणा लेना अच्छी बात है लेकिन अपनी रुचियों और क्षमताओं को समझकर सही दिशा का चयन करना चाहिए। इसके लिए स्वयं से संवाद करना जरूरी है। अवचेतन मन को जागृत करके व्यक्ति अपनी क्षमताओं को बढ़ा सकता है। सकारात्मक सोच और कार्यों से न केवल अपना जीवन बल्कि अपने आस-पास के लोगों का जीवन भी बेहतर बनाया जा सकता है।

राष्ट्रपति  को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि ब्रह्माकुमारीज़ दुनिया में प्रेम, सद्भाव और शांति फैलाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी की सोच को बदलना आसान नहीं है, लेकिन दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से इसे हासिल किया जा सकता है। उन्होंने दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए लगातार काम करने के लिए ब्रह्माकुमारीज संगठन की सराहना की।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Raipur , Chhattisgarh , Bhupesh Baghel , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Chhattisgarh , Raipur , Chief Minister of Chhattisgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD