Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुंडागर्दी करने वाले या तो गुंडागर्दी छोड़ दो, या मेरा हरियाणा छोड़ दो, पुलिस को कार्रवाई के लिए खुली छूट : अनिल विज

हमने हमेशा विकास की राजनीति की, कभी धर्म व जाति की राजनीति नहीं की है, मेरा घोषणा पत्र एक लाईन का है, “काम किया था काम करेंगे”: अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला छावनी , 31 Aug 2023

Last updated on: Aug 31, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि “प्रदेश में किसी भी तरह की गुंडागर्दी व दंबगई बर्दाशत नहीं की जाएगी, गुंडागर्दी करने वाले या गुंडागर्दी छोड़ दो, या मेरा हरियाणा छोड़ दो, पुलिस गुंडों को चैन से रहने नहीं देगी और पुलिस को मैनें खुली छूट दे रखी है”। श्री विज आज अम्बाला छावनी में खुखरैन भवन के साथ 1.32 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली पुलिस चौकी हाउसिंग बोर्ड के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमने हमेशा विकास की राजनीति की है, कभी भी धर्म व जाति की राजनीति नहीं की है, उनका घोषणा पत्र एक लाईन का है, “काम किया था काम करेंगे” उसके आधार पर वह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी में आधुनिक पुलिस चौकी बनेगी जिससे लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी यहां पर मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर नई पुलिस चौकी बन रही है वहां पहले सारे शहर की गंदगी डाली जाती थी।

 पास ही सुभाष पार्क की जगह पर भी पहले गंदगी के ढेर होते थे। मगर आज यहां सभी सुविधाओं से युक्त पार्क बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी केंद्र सरकार ने एक प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे जिसके तहत जहां पहले गंदगी हो और बाद में सुधार कर सुंदर पार्क बना दिया गया हो। उन्हें यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि पूरे हरियाणा से केवल नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क की ही अनुषंसा की गई है।

कार्यक्रम में पहुंचने पर पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन हरियाणा के एमडी डा. आरसी मिश्रा व अम्बाला रेंस के आईजी शिबास कबिराज ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिन्नदन किया। इससे पहले पुलिस की टुकड़ी ने मुख्यअतिथि को गार्ड ऑफ आनर दिया।

कई पुलिस थाने व चौकियों का होगा निर्माण, 70 सालों से किसी ने नहीं ली थी सुध - गृह मंत्री अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पिछले 70 सालों में अम्बाला छावनी में पुलिस के लिए एक भी ईंट नहीं रखी गई। वर्तमान सरकार पुलिस क्षेत्र में निरंतर सुधार के दृष्टिगत कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज हाउसिंग बोर्ड चौकी का शिलान्यास शामिल है और जल्द ही बीसी बाजार में रैजिमेंट चौकी व महेशनगर थाने का निर्माण किया जाएगा। पड़ाव थाना व पंजोखरा थाने के लिए भी नई जगह देखी गई है जहां यह थाने शिफ्ट होंगे। उन्होंने कहा थाना क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव की भी प्रक्रिया चल रही है और जरूरत पड़ी तो नए थाने भी बनाए जा सकते हैं।

एयरपोर्ट के लिए जल्द 20 एकड़ जमीन का कब्जा मिलेगा- विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी के आपार स्नेह व अधिकारियों के प्रयत्न से अम्बाला छावनी में विकास के नए पंख लग रहे हैं। हर रोज नए विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही 133 करोड़ रुपए की लागत से यहां पर एयरपोर्ट की सौगात लोगों को मिलेगी। 

अगले सप्ताह तक अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक 20 एकड़ जमीन का कब्जा मिलेगा, जिसकी उन्हें उम्मीद है और उन्हें अब यहां से जहाज उड़ता नजर आ रहा है। एयरपोर्ट के लिए अस्थाई ढांचा बनेगा और 16 करोड रूपये की लागत से इस कार्य को किया जाएगा और जल्द ही यहां से फ्लाईट शुरू होगी।

हर सप्ताह विकास कार्यों का निरीक्षण होगा-विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि विकास के काम जो रूके हुए थे वह पुनः चालू हुए हैं। गत दिवस उन्होंने शहीदी स्मारक, फीफा एप्रव्ड खेल स्टेडियम, आर्य भट्ट विज्ञान केन्द्र, नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में 100 बैड से 200 बैड की बिल्डिंग के निर्माण कार्य का जायजा लिया था और अधिकारियों को कहा हैं कि वह हर सप्ताह यहां का निरीक्षण करेंगे और कार्य की वास्तविकता जांचेगे।

पुलिस वेल्फेयर के लिए कई कार्य किए, अवार्ड से हो रहे सम्मानित- विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने पुलिस को प्रोत्साहित करने के दृष्टिगत हर साल 30 ईनाम देने की घोषणा की है जिसमें 10 मुख्यमंत्री, 10 गृहमंत्री द्वारा पुरस्कार दिए जाएंगें। अवार्ड में छह माह सेवा विस्तार व एक लाख नकद पुरस्कार शामिल है। इसी तरह 10 अवार्ड डीजीपी द्वारा दिए जाएंगे। 

इन अवार्ड की घोषणा होने पर अब पुलिस फोर्स में बहादुरी से अपने काम की होड़ लग गई है। अम्बाला छावनी थाने के एसएचओ नरेश कुमार ने करोड़ों मूल्य का ड्रग्स पकड़ी है और एसएचओ के इस कार्य को सराहना देने के लिए एचएम अवार्ड देने की अनुषंसा की गई है।

सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा अम्बाला छावनी - विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में जल्दी ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाने जा रहे हैं। यह एचडी कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फेशियल रिकॉग्निशन एप्लीकेशन से लैस होंगे जिनमें नाइट विजन भी होगा। जल्द ही इस योजना को लागू किया जाएगा जिससे गलत गतिविधियों को पकड़ा जा सकेगा। 

इस संबंध में एक प्रस्ताव बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा जा चुका है और जल्द इस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी रोकने के लिए हरियाणा नारकोटिक्स विंग बनाया गया है जोकि इस गतिविधि पर पूरी नजर रखता है। प्रदेश से नशे को उखाडऩे की दिशा मे सभी के सहयोग से कार्य किए जा रहे हैं। जिसके लिए हैल्पलाईन जारी किए हुए है जिस पर कोई भी व्यक्ति सूचना दे सकता है।

खुषहाली बढ़ती है तो देश तरक्की करता है -विज

गृहमंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि कानून व्यवस्था जब ठीक होती है तो उससे खुशहाली बढती है, काम धंधे बढते हैं। आज किसी भी देश की तरक्की इस बात पर निर्भर नहीं करती कि उसकी अर्थव्यवस्था बेहतर है बल्कि हैप्पीनैस इंडैक्स से बढती है। शहर के लोग हसते-खेलते-नाचते रहें, कानून व्यवस्था बेहतर रहे, इसके लिए हरियाणा सरकार हर दिशा मे काम कर रही है।

एक साल में बनकर तैयार होगी आधुनिक पुलिस चौकी - डा. आरसी मिश्रा

वहीं इससे पहले पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन हरियाणा के एमडी डॉ0 आरसी मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस पुलिस चौकी के निर्माण से लोगों के साथ-साथ पुलिस को काफी सुविधा मिलेगी। एक साल में यह मार्डन चौकी बनकर तैयार होगी। जहां पर यह चौकी बनाई जायेगी उसकी लोकेशन बेहतर है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस लाईन में डिस्पैंसरी बनाए जाने का विचार किया जा रहा है ताकि पुलिस कर्मियों को वहीं पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। छावनी में महेशनगर थाना, रैजिमेंट चौकी, बैंक स्कवेयर का कार्य भी पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा किया जा रहा है।

अम्बाला रेंज के आईजी शिबास कबिराज ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि गृह   मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र में निंरतर सुधार किए जा रहे हैं। पुलिस कर्मियों व अधिकारियों के साथ-साथ इस विभाग से जुड़े लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को पोष्टिक आहार के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, एएसपी दीपक कुमार, भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन से चीफ इंजिनियर संजय महाजन, मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, मंडल प्रधान बिजेन्द्र चौहान, मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, बीएस बिन्द्रा, सोम चोपड़ा, रवि सहगल, ललित चौधरी, ललिता प्रसाद, आशीष गुलाटी के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD