Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

मीत हेयर और हरजोत सिंह बैंस द्वारा अधिक से अधिक खिलाडिय़ों को खेलों में शामिल करने का न्योता

खेल मंत्री और शिक्षा मंत्री ने स्कूली खेलों और परीक्षाओं के अनुसार खेल मुकाबलों का प्रोग्राम बनाया

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Harjot Singh Bains
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Aug 2023

Last updated on: Aug 26, 2023, 00:00 IST

पंजाब में खेल संस्कृति पैदा करने के उद्देश्य के अंतर्गत मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों अधीन बनाई गई ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-2 के लिए राज्य सरकार द्वारा सारी तैयारी मुकम्मल कर ली गई है और अधिक से अधिक खिलाडिय़ों को इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए उपयुक्त और अनुकूल माहौल सृजन किया गया है।   

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2023’ के ब्लॉक, जि़ला और राज्य स्तरीय मुकाबलों में अधिक से अधिक खिलाडिय़ों को शामिल करने को सुनिश्चित बनाने के लिए खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ साझी मीटिंग की गई। दोनों कैबिनेट मंत्रियों के निर्देशों पर स्कूली खेलों और स्कूली परीक्षाओं के अनुसार खेल मुकाबलों का प्रोग्राम बनाया गया है, जिससे विद्यार्थियों को खेल और परीक्षाओं के लिए बराबर समय मिल सके।  

खेल मंत्री मीत हेयर ने बताया कि 35 खेलों के लिए आठ उम्र वर्गों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं और छोटी उम्र वर्गों में स्कूली विद्यार्थी होने के कारण आज फ़ैसला किया गया कि खेल और शिक्षा विभाग द्वारा मिलकर साझा खेल कैलंडर बनाएं। उन्होंने कहा कि स्कूली परीक्षाओं के हिसाब से प्रोग्राम बनाया गया है कि अब ब्लॉक स्तरीय टूर्नामैंट 31 अगस्त से 9 सितम्बर, जि़ला स्तरीय टूर्नामैंट 26 सितम्बर से 5 अक्तूबर और राज्य स्तरीय टूर्नामैंट 10 से 25 अक्तूबर तक होंगे। 

छोटे उम्र वर्गों के ब्लॉक मुकाबले अगली तारीखों में होंगे और जि़ला मुकाबले आखीरी तारीखों में होंगे, जिससे खिलाडिय़ों की पढ़ाई का नुकसान भी न हो और परीक्षा की तैयारी कर सकें। राष्ट्रीय खेल दिवस वाले दिन 29 अगस्त को बठिंडा में मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान खेलों का उद्घाटन करेंगे।   

 शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा खेल के मुकाबलों की तारीखों के अनुसार ही शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षाओं की डेटशीट तैयार की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी खेलों में हिस्सा ले सकें। उन्होंने कहा कि ब्लॉक और जि़ला स्तरीय मुकाबलों के दरमियाने समय के दौरान परीक्षाएं ली जाएंगी।   

 मीटिंग में विशेष मुख्य सचिव खेल और युवक सेवाओं सरवजीत सिंह, सचिव स्कूल शिक्षा के.के. यादव, विशेष सचिव खेल आनन्द कुमार, शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरैक्टर (फिजिक़ल एजूकेशन) सुनील कुमार और खेल विभाग के डिप्टी डायरैक्टर परमिन्दर सिंह सिद्धू भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Harjot Singh Bains

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD