Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग में भागीदारी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Johannesburg, South Africa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोहान्सबर्ग (साउथ अफ्रीका) , 24 Aug 2023

Last updated on: Aug 24, 2023, 00:00 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 24 अगस्त, 2023 को जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग में भाग लिया। इस बैठक में ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ-साथ अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के अतिथि देशों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ब्रिक्स को ग्‍लोबल साउथ की आवाज बनने का आह्वान किया।

 उन्होंने अफ्रीका के साथ भारत की घनिष्ठ साझेदारी को रेखांकित किया और एजेंडा 2063 के तहत अफ्रीका को उसकी विकास यात्रा में सहयोग करने संबंधी भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने बहुध्रुवीय विश्व को सशक्त करने के लिए सहयोग जारी रखने का आह्वान किया। 

साथ ही उन्‍होंने वैश्विक संस्थानों को प्रतिनिधिक और प्रासंगिक बनाए रखने के लिए उनमें सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने नेताओं से आतंकवाद के खिलाफ जंग, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संबंधी पहल, साइबर सुरक्षा, खाद्य एवं स्वास्थ्य सुरक्षा और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला जैसे क्षेत्रों में सहयोग का आग्रह किया। 

प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, वन सन वन वर्ल्ड वन ग्रिड, आपदा निरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन, वन अर्थ वन हेल्थ, बिग कैट अलायंस और पारंपरिक चिकित्‍सा के लिए वैश्विक केंद्र जैसी अंतरराष्ट्रीय पहल का हिस्सा बनने के लिए भी देशों को आमंत्रित किया। उन्होंने भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर स्टैक को साझा करने की भी पेशकश की।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Johannesburg , South Africa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD