Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

इनसो ने पंजाब यूनिवर्सिटी को 10 वाशिंग मशीन व 11 सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भेंट की

Panjab University, Chandigarh, Rajat Nain, NSO Panjab University Incharge, INSO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 24 Aug 2023

Last updated on: Aug 24, 2023, 00:00 IST

इनसो ने अपने मेनिफेस्टो का एक और वादा पूरा करते हुए, आज पंजाब यूनिवर्सिटी को 10 वाशिंग मशीन और 11 सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन व इनक्यूबेटर भेंट किए। इससे पहले भी इनसो ने पंजाब यूनीवर्सिटी के छात्रों को विधान सभा एजुकेशनल ट्रिप, सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की प्लेसेंट ड्राइव भी करवाई थी, जिसमें 80 छात्रों को प्लेसमेंट प्राप्त हुई थी व इनसो स्टूडेंट स्कॉलरशिप के तहत कई विभागों के टॉपर्स को स्टडी मैटेरियल भी दिया। 

इनसो इंचार्ज रजत नैन ने बताया कि इनसो सदैव छात्र हितों के लिए काम करती रही है और इसी श्रेणी में आज अपने मेनिफेस्टो को लगभग पूरा करने के क्रम में 10 वाशिंग मशीन व 11 सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन दी गई। उन्होंने आगे बताया कि इनसो ने हमेशा जमीनी स्तर पर जो विद्यार्थियों को दिक्कत आती है, उनको दूर करने के लिए प्रयास किए हैं और इसी श्रेणी में इनसो ने यह कदम उठाया है। 

यह सभी मशीनें इंस्टॉल होने के बाद छात्रों को कपड़े धोने व वूमेन सैनिटेशन में बहुत फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इनसो ने डीएसडब्ल्यू से निवेदन किया है कि वाशिंग मशीन 5 गर्ल्स और 5 बॉयज हॉस्टल में लगवाई जाए, ताकि दोनों हॉस्टल में कपड़े धोने की समस्या कुछ हद तक दूर हो सके। 

सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन के लिए इनसो ने अथॉरिटी से निवेदन किया कि इन मशीनों को उसे जगह इंस्टॉल करवाया जाए, जहां लड़कियों की संख्या ज्यादा है और जो हॉटस्पॉट एरियाज है। इन मौके पर पीयू अथॉरिटीज की तरफ से पंजाब यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर जितेंद्र ग्रोवर, डीएसडब्ल्यू (वूमेन) समृति काहलों, एसोसिएट डीएसडब्ल्यू नरेश कुमार व बॉयज हॉस्टल 1 के वार्डन मौजूद रहे।

इस मौके पर अनिल ढुल, गौतम नैन, कश्मीर राणा,इनसो के इंचार्ज रजत नैन, पूर्व सेक्रेटरी प्रवेश बिश्नोई, अमन गोयत , अनुज रेढ़ू ,दीपक गोयत, विशेष ढाका अनिरुद्ध मलहान,हिमानी यादव अंकित ब्लहारा व इनसो के साथी मौजूद रहे।

 

Tags: Panjab University , Chandigarh , Rajat Nain , NSO Panjab University Incharge , INSO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD