Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल खेल के क्षेत्र में फिर चमकेगा पंजाब, नई खेल नीति ने बदली दिशा: मीत हेयर लोगों की सेवा में हाज़िर हैं हर कांग्रेसी वर्कर - गुरजीत सिंह औजला भगवंत मान ने बठिंडा वासियों से की अपील: बस एक बठिंडा वाला कील ही बचा है, इस बार इसको भी निकाल दीजिए पापियों का साथ भगवान भी नहीं देताः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू परनीत कौर ने कहा पूरा पटियाला जिला मेरा परिवार, बहु बनकर आई, बेटी जैसा प्यार मिला भगवंत मान ने फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र में किया चुनाव प्रचार वाईपीएस स्कूल के छात्र हरगुन सिंह आहलूवालिया ने 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया एन.के शर्मा के चुनाव कार्यालय उद्घाटन पर उमड़ा जनसैलाब ऋचा चड्ढा, तृप्ति डिमरी से लेकर विक्की कौशल तक - 8 किरदार जो अपनी छोटी भूमिकाओं के बावजूद स्क्रीन पर छाए रहे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेंट किया स्मृति चिन्ह जिला निर्वाचन अधिकारी कम जिलाधीश ने 'स्वीप' टीम द्वारा तैयार किये गये गीत 'वोट मैं जरूर पाउणी आ'का वीडियो जारी किया अमृतसर की आवाज उठाने वाले नेता को दें अपना वोट- बाबर औजला पंजाब की मंडियों में अब तक पहुंचे गेहूं की हुई 100 प्रतिशत खरीद : हरचंद सिंह बरसट धनबल को जवाब देकर जनता ही बचा सकती है लोकतंत्रः मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नेताओं के बच्चों की जगह सामान्य परिवार के बेटे-बेटियों को मिलने लगी सरकारी नौकरी: मीत हेयर पारंपरिक उद्योग को पुनर्जीवित किया जाएगा-गुरजीत सिंह औजला साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 में होगी अभिषेक बच्चन की वापसी "कांगुवा" में नज़र आएगा हॉलीवुड लेवल का एक्शन

 

परिवर्तन लाना कोई मुश्किल काम नहीं, सही समय पर चश्में का बटन दबा देना आपके ये सारे विरोधी जड़ से खत्म हो जाएंगे: अर्जुन चौटाला

कहा - आज तो आपका दुश्मन भी कमजोर है और लड़ाई भी आसान है

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

यमुनानगर , 19 Aug 2023

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 168वें दिन जिला यमुनानगर के हलका रादौर के गांव खेडी लक्खा सिंह से शुरू हुई और गांव सागडी, टोपरा कलां, गुरूद्वारा चौंक अकबरपुर, ईस्माइलपुर, जगुडी स्कूल चौक, हाफिजपुर दौलतपुर रेतगढ, झिंजरो मोड, हरनौल, मंडेबर, फरकपुर, मण्डेबरी, सुढल व सुढैल और खेडी रांगडान होते हुए गांव सिसौली हीरा फार्म पहुंची। 

परिवर्तन पदयात्रा की अगुवाई कर रहे इनेलो के युवा नेता अर्जुन चौटाला व सुनैना चौटाला का लोगों ने पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा के गांव हरनौल पहुंचने पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान जहां भी गए प्रदेश के लोगों की एक ही आवाज है कि वो अबकी बार सत्ता में बदलाव चाहते हैं। 

आज चाहे महिलाएं और युवा हैं, चाहे किसान, कर्मचारी और मजदूर हैं सभी मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार से बेहद परेशान हैं। अर्जुन ने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या सभी लोग परिवर्तन चाहते हो? 

इस पर सभी ने अपने दोनों हाथों को उठा कर उनकी बात का समर्थन किया। अर्जुन ने कहा कि आज के दिन परिवर्तन लाना कोई मुश्किल काम नहीं है। 

पहले का जमाना होता था जब लड़ाई बंदूकों, तलवारों और तोपों से लड़ी जाती थी। आज तो आपका दुश्मन भी कमजोर है और लड़ाई भी आसान है। 

जब लोकसभा और विधानसभा के चुनाव आएं तो चश्मे का बटन दबा देना आपके ये सारे विरोधी जड़ से खत्म हो जाएंगे। अर्जुन चौटाला ने कहा कि चौ. देवी लाल लोगों से हमेशा एक बात कहा करते थे कि मेरे से नाराज हो जाओ कोई बात नहीं लेकिन इन कच्छेधारियों पर कभी भरोसा मत करना और इनसे बच के रहना क्योंकि इनके घर में ना बहू है और न गऊ है। 

आज ऐसे लोग हरियाणा प्रदेश पर राज कर रहे हैं जिनका समाज और घर-गृहस्थी से कोई लेना देना नहीं है।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD