Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता

 

धनबल को जवाब देकर जनता ही बचा सकती है लोकतंत्रः मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

राजस्थान में भाजपा सरकार बनते ही छीनी कर्मचारियों की पुरानी पैंशन

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Vikramaditya Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 07 May 2024

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के आनी में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विक्रमादित्य के पक्ष में प्रचार किया। बागियों पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 विधायक राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिक गए और प्रदेश सरकार को गिराने  का असफल प्रयास किया। उन्होंने कहा कि बागी विधायक डील की दूसरी किश्त पाने के लिए एक महीने तक हिमाचल प्रदेश से बाहर घूमते रहे और पूरी किश्त मिलने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। 

उन्होंने कहा कि भाजपा और बागियों का षडयंत्र कामयाब नहीं हो पाया और अब बारी जनबल की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को केवल जनता ही बचा सकती है। यह लड़ाई न्याय और अन्याय के बीच है लेकिन अन्ततः  सत्य की ही जीत होगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मंडी में बिके विधायकों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की बेटी और एक अच्छी अदाकारा हैं । उन्होंने कहा कि एक्टर चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो, अगर निर्देशक फ्लॉप हो तो फिल्म कभी सफल नहीं होती। उन्होंने कहा कि 25 सीटों वाले डायेक्टर ने कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य के डर से चुनाव में अपने को दूर रखने के लिए कंगना को 40 दिन की शूटिंग के लिए राजी कर लिया, लेकिन फ्लॉप निर्देशक की फिल्म फ्लॉप होना तय है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास विक्रमादित्य सिंह जैसा टॉप का हीरो है, जो आम लोगों की परेशानियों को समझता है और जनसेवा ही उसका एकमात्र ध्येय है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य ने आपदा के समय भी बढ़चढ़ काम किया और आपदा प्रभावित सड़कों को बहाल करवाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान वर्तमान राज्य सरकार ने कुल्लू जिले में फंसे 75 हजार पर्यटकों को घर पहुंचाया और रिकॉर्ड 48 घंटे के समय में बिजली, पानी और सड़क सुविधा को अस्थाई रूप से बहाल करवाया। आपदा के बावजूद बागवानों का एक एक सेब मंडियों तक पहुंचाया गया । उन्होंने कहा कि सेब के न्यूनतम समर्थन मूल्य में राज्य सरकार ने ऐतिहासिक डेढ़ रूपये की वृद्धि कर इसे 12 रूपये किया है। 

उन्होंने कहा कि आपदा में भाजपा ने केवलमात्र राजनीति की और आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी नहीं हुई। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में पुरानी पैंशन को बहाल किया। वहीं राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही पुरानी पैंशन को बन्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल भाजपा के नेता एनपीएस के 9000 करोड़ रूपये रूकवाने में लगे हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल, 2024 से महिलाओं को सम्मान निधि के रूप में 1500 रूपये प्रदान करने का निर्णय लिया है। जबकि भाजपा चुनाव आयोग के पास जाकर इसे रूकवाने में लगी है। उन्होंने कहा कि जून महीने में महिलाओं को 3000 रूपये एक साथ दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले वर्ष आई इतिहास की सबसे बड़ी आपदा में 4000 घर पूरी तरह से तबाह हुए तथा 22000 परिवार इससे प्रभावित हुए। 

उन्होंने कहा कि आपदा से राहत के लिए केन्द्र सरकार ने कोई मदद नहीं दी तथा वर्तमान राज्य सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से ही आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ रूपये का विशेष राहत पैकेज दिया है तथा पूरी तरह से मकान क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजे को डेढ़ लाख रूपये से बढ़ाकर सात लाख रूपये किया। इस अवसर पर मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Vikramaditya Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD