Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला

इनेलो की सरकार बनने पर साढ़े सात हजार रूपए बुढ़ापा पेंशन दी जाएगी

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुहला-चीका , 07 May 2024

इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आम जीवन को मुश्किल बना दिया है। हर उस चीज को महंगा व मुश्किल कर दिया, जो आम आदमी को जीवन यापन के लिए चाहिए। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य या अन्य जरूरत की व्यवस्था। गांव भूना में इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला के लिए चुनावी जनसंपर्क में अर्जुन चौटाला ने कहा कि इस बार का आम चुनाव नहीं है। यह अहम चुनाव है। 

जिसका देश की जनता पर बड़ा असर होगा। 1960 व 70 के दशक में ऊपर की वोट कांग्रेस की वोट जाती थी। इसके बाद ताऊ देवीलाल ने गांव दर गांव जाकर समझाया कि ऊपर वाली वोट का ज्यादा असर है। अभय सिंह चौटाला को वोट डाल कर जिताओगे तो आपकी आवाज जैसे विधानसभा में उठाई वैसे ही लोकसभा में उठाएंगे। आज भी उनकी यह बात लागू है कि ऊपर वाला वोट बहुत जरूरी है कि सही जगह वोट डाला जाए। 

यदि यह वोट गलत जगह पड़ जाए तो बुरा असर होता है। ऊपर की सरकार का ही असर है कि गैस का जो सिलेंडर 250 रुपये में खरीदा जाता था। वही सिलेंडर 1100 में खरीदना पड़ रहा है। भाजपा सरकार ने खाद को महंगा कर दिया है। इसी प्रकार से अन्य सभी जरूरत की चीजें महंगी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल ने बुढ़ापा पेंशन शुरू की थी, जो आज तीन हजार हो गई है। 

आज देवीलाल का पोता कुरुक्षेत्र की जनता के बीच में हैं। जबकि उनके खिलाफ जो लोग भाजपा व कांग्रेस के लोग हैं। उन्होंने बुढ़ापा पेंशन काटी। चुनाव में इस बात का ध्यान दें कि अपना कौन और पराया कौन? भाजपा कहती है कि मोदी ने देश का विकास कर दिया। जबकि देश के हालात आज सभी के सामने हैं। आम जनता को सरकार में सुनवाई चाहिए। गांव में बढ़िया सरकारी स्कूल होना चाहिए। 

गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं होनी चाहिए। आम आदमी को जिस चीज की जरूरत है, उसे महंगा व मुश्किल कर दिया है। वहीं दूसरी ओर ताऊ देवीलाल के पोते अभय चौटाला ने वायदा किया है कि बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर तीन से साढ़े सात हजार रुपये किया जाएगा। लोगों को चांद वाले रॉकेट की नहीं बल्कि साढ़े सात हजार की पेंशन चाहिए। 

इसलिए आने वाले चुनाव में भाजपा कांग्रेस के उम्मीदवारों को सीधा कह दें कि वे गांव के विकास के लिए चश्में के निशान का बटन दबाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ अनेकों इनेलो नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD