Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने एन.डी.आर.एफ के सहयोग से चलाए जा रहे राहत कार्यों का किया नेतृत्व

हलका पट्टी के बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा करते हुए लोगों की सुनी मुश्किलें

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पट्टी , 18 Aug 2023

Last updated on: Aug 18, 2023, 00:00 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री पंजाब स. लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आज हलका पट्टी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करके स्थिति और राहत कार्यों का जायज़ा लिया गया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, जहाँ लोग पानी में घिर गए हैं, में से लोगों को बाहर निकालने के लिए एन.डी.आर.एफ के सहयोग से चलाए जा रहे राहत कार्यों का नेतृत्व किया।

कैबिनेट मंत्री व स. लालजीत सिंह भुल्लर ने डिप्टी कमिशनर तरन तारन श्रीमती बलदीप कौर और सबंधित विभागों के ज़िला अधिकारियों के साथ गाँव मुठ्यिंवाला, सीतो महि झुग्गियां, भंगाला, तूत, झुग्गियां पीर बख़्स, झुग्गियां नत्था सिंह और कोट बूढ़ा आदि गाँवों का दौरा करते हुए बाढ़ से प्रभावित इलाकों के लोगों की मुश्किलें सुनी। उन्होंने कहा कि लोगों को इस मुश्किल घड़ी से निकालने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ के कारण लोगों के हुए नुक्सान का पता लगाने के लिए पहले ही विशेष गिरदावरी के हुक्म दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि फसलों, पशूओं, मकान या किसी भी चीज़ के नुक्सान की विशेष गिरदावरी करवाई जायेगी ताकि इस नुक्सान का लोगों को बनता मुआवज़ा दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि भाखड़ा डैम और पौंग डैम से पानी छोड़ने से दरिया ब्यास और सतलुज में पानी के स्तर में वृद्धि हुई है पर ज़िला प्रशासन द्वारा लगातार चौकसी और दरिया के पानी के बहाव पर लगातार नज़र रखी जा रही है।उन्होंने दरिया के साथ लगते गाँवों के लोगों को कहा कि वह चौकसी रखें और जब भी कहीं उनको पानी का स्तर बढ़ता दिखाई दे तो वह तुरंत ज़िला स्तरीय फलड्ड कंट्रोल रूम के नंबर 01852- 224107 पर सूचना दें।

उन्होंने कहा कि धुस्सी बाँध को संवेदनशील स्थानों से क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए इलाका निवासियों के सहयोग के साथ बाँध को मज़बूत किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित गाँवों के लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ-साथ राहत केन्द्रों में राशन, पीने वाला पानी, दवाएँ और अन्य ज़रूरी वस्तुओं की सुविधा दी जा रही है।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD