Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पुनर्वास कॉलोनी के लोगों को मिलेगा मालिकाना हक

लाल डोर के बाहर बनी सभी इमारतें होगी नियमित, C फार्म पर जल्दी आएगी ओटीएस स्कीम

Banwari Lal Purohit, Banwarilal Purohit, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Arun Sood, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Aug 2023

Last updated on: Aug 18, 2023, 00:00 IST

पुनर्वास कॉलोनियों को लेकर बीते कल भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में चंडीगढ़ के प्रशासक माननीय बनवारीलाल पुरोहित जी को मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में शहर के महापौर अनूप गुप्ता, प्रदेश महामंत्री संगठन श्रीनिवास, प्रदेश महामंत्री चंद्र शेखर व रामवीर भट्टी शामिल थे। 

भाजपा लंबे समय से मांग करती आ रही थी 1979 में पुनर्वास योजना के तहत जिन झुग्गी झोपड़ी वासियों को फ्लैट आवंटित किए गए थे और जिसमें लगभग 80 से 90% लोगों ने एक बार यह इससे अधिक इनको अन्य व्यक्तियों को बेच दिए थे, इन फ्लैटों के खरीदने पर सभी लोगों को एक नई पॉलिसी लाकर मालिकाना हक दिया जाए। भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का भी यह एक मुद्दा था। 

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि प्रशासक द्वारा भाजपा की इस मांग को स्वीकार करते हुए शहर के डिप्टी कमिश्नर को यह आदेश दिए के दो महीने के अंदर इन मकानों का सर्वे करके जो भी व्यक्ति G.P.A के आधार पर इन मकानों की मालकियत का दावा करता है उसे एक नीति द्वारा इस मकान का मालिकाना हक दिया जाए।

भाजपा की मांग पर प्रशासक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि एडवाइजरी काउंसिल की मीटिंग में इसकी घोषणा करेंगे, आज एडवाइजरी काउंसलिंग की मीटिंग में मालिकाना हक दिए जाने का ऐलान होने पर भाजपा इसका स्वागत करती है तथा प्रशासक द्वारा भाजपा की इस मांग को स्वीकार करने पर साधुवाद देती है। 

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगढ़ के हजारों ऐसे मकानों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक मिलने की घोषणा होने पर बधाई दी है तथा लोगों से अपील की है वह प्रशासन द्वारा होने वाले सर्वे में भाग लेकर अपने सभी दस्तावेज जमा करवाएं और प्रशासन का सहयोग करें।प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा भाजपा किसी व्यक्ति को भी उसके मकान से बेदखल होने नहीं देगी तथा सभी घरों के मालिकाना हक उनके सही मालिकों को सुनिश्चित करवाएगी।

देर शाम सैकड़ों लोगों ने भाजपा कार्यालय कमलम पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद तथा प्रदेश भाजपा का तहे दिल से धन्यवाद किया तथा नाचते गाते मिठाईयां खाते इस अवसर पर अपनी खुशी जाहिर की। पुनर्वास कॉलोनी के लोगों ने कहा भाजपा द्वारा दिया गया यह तोहफा उनके जीवन का सबसे बड़ा उपहार है।

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक से यह भी मांग की के चंडीगढ़ के 23 गांव में लाल डोरे से बाहर जितना भी निर्माण हुआ है उसे नियमित किया जाए। प्रशासक द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि वह जल्दी ही चंडीगढ़ मास्टर प्लान में बदलाव करवा कर एक नीति के तहत इन सभी इमारतों को नियमित करवाने की शुरुआत   करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि लाल डोरे के बाहर सभी निर्माण को  नियमित करने की ओर बढ़ने का प्रशासक का फैसला चंडीगढ़ के ग्रामीण लोगों के सपने सच होने जैसा है।प्रशासक ने प्रतिनिधि मंडल की मांग पर प्रशासन को आदेश दिये के जल्द से जल्द अन्य राज्यों की तर्ज पर चंडीगढ़ के व्यापारियों के पास के C फॉर्म की उपलब्धता नहीं होने पर वन टाइम सेटलमेंट (OTS) नीति की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा। 

अरुण सूद ने चंडीगढ़ के व्यापारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत है।गत दिनों प्रशासन द्वारा टू व्हीलर तथा फोर व्हीलर के रोड़ टैक्स में भारी वृद्धि की गई थी, प्रतिनिधिमंडल ने मांग की 15 लाख से कम की कारें व सभी दो पहिया वाहनों पर रोड टैक्स पर वृद्धि को वापस लिया जाए। इस मांग को मानते हुए प्रशासक द्वारा विश्वास दिलाया गया कि शहर वासियों को शीघ्र ही यह राहत दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा रोड टैक्स में की गई वृद्धि को वापस लिए जाने पर चंडीगढ़ के मध्यम वर्ग तथा निचले वर्ग को भारी बोझ से राहत मिलेगी।भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित जी को चंडीगढ़ भाजपा की चार बड़ी मांगे मानने पर हार्दिक धन्यवाद किया।

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा के उक्त चार बड़े फैसलों से पुनर्वास कॉलोनी के वासियों, चंडीगढ़ के ग्रामीणों, व्यापारियों तथा मध्यम वर्ग के नागरिकों को एक बड़ा उपहार मिला है और भारतीय जनता पार्टी ने शहर वासियों से किए गए अपने वादों को पूरा किया है। इस अवसर प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर व रामवीर भट्टी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंदर सिंह बबला कार्यालय सचिव देवी सिंह उपस्थित रहे।

 

Tags: Banwari Lal Purohit , Banwarilal Purohit , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Arun Sood , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD