Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

विजीलैंस द्वारा ज़मीन की फ़र्द के बदले 10 हज़ार रुपए रिश्वत लेता सेवादार काबू

पहले ही 15,000 रुपए ले चुका था मुलजि़म

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Malerkotla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मालेरकोटला , 10 Aug 2023

Last updated on: Aug 10, 2023, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज मालेरकोटला जिले के पटवारख़ाना तहसील दफ़्तर, अहमदगढ़ में तैनात सेवादार गगनदीप सिंह को बलविन्दर सिंह निवासी बाज़ीगर बस्ती, धूरी (संगरूर) से 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के आधिकारित प्रवक्ता ने बताया कि बलविन्दर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि सेवादार गगनदीप सिंह ने गाँव दसौंदा सिंह वाला में स्थित ज़मीन की फ़र्द मुहैया करवाने के बदले उससे 15,000 रुपए रिश्वत माँगी थी। 

शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि मुलजि़म कर्मचारी उसके पास से पहले ही 8 अगस्त, 2023 को 15,000 रुपए रिश्वत ले चुका है एवं अब और रिश्वत माँग रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायत की पड़ताल के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगाकर मुलजि़म सेवादार को सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए मौके पर काबू कर लिया।  

उन्होंने आगे बताया कि उक्त मामले में गगनदीप सिंह के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में केस दर्ज कर लिया गया है और इस सम्बन्धी आगे की कार्यवाही जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Malerkotla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD