Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

डी. जी. पी. पंजाब द्वारा पटियाला और रोपड़ रेंज की कानून व्यवस्था का जायज़ा लेने सम्बन्धी समीक्षा मीटिंग

पटियाला में पुलिस मुलाजिमों की भलाई के लिए बनी कैंटीन का भी किया उद्घाटन

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/ एस. ए. एस. नगर/ पटियाला , 08 Aug 2023

Last updated on: Aug 08, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों अनुसार स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य में पुख़्ता सुरक्षा प्रबंधों को यकीनी बनाने के मद्देनज़र पुलिस डायरैक्टर जनरल ( डी. जी. पी.) गौरव यादव ने मंगलवार को पटियाला और रोपड़ रेंज में अमन-कानून की स्थिति का जायज़ा लेने हेतु दो उच्च-स्तरीय मीटिंगें की।  पटियाला रेंज के चार जिलों- पटियाला, मलेरकोटला, संगरूर और बरनाला- की मीटिंग पटियाला में हुई, जबकि रोपड़ रेंज के तीन जिलों- एस. ए. एस. नगर, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब- की मीटिंग मोहाली में हुई। 

अपने पटियाला दौरे के दौरान डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस मुलाजिमों की भलाई के लिए बनाई कैंटीन का उद्घाटन भी किया, जहाँ से वह रियायती दरों पर किराने का समान या अन्य रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं खरीद सकते हैं। कैंटीन का उद्घाटन करने के बाद डीजीपी ने कहा, “ मुख्यमंत्री भगवंत मान जी की सख़्त हिदायतें हैं कि पुलिस मुलाजिमों की भलाई को यकीनी बनाया जाये और पंजाब पुलिस के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड किया जाये जिससे यह फोर्स देश की सर्वोत्तम पुलिस फोर्स के तौर पर उभर कर सामने आए।’’

उन्होंने बताया कि मीटिंगों के दौरान अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के प्रबंधों, कानून व्यवस्था के मुद्दों, पुलिसिंग में और सुधार करने के लिए सुझावों और प्रभावशाली ढंग से कानून लागू करने के लिए मौजूदा ज़रूरतों सहित अलग-अलग पहलूओं के बारे जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारियों के साथ अलग-अलग सुरक्षा अलर्ट और महत्वपूर्ण जानकारी भी सांझा की। 

बाद में डीजीपी गौरव यादव, पटियाला पुलिस द्वारा आयोजित ’ बड़ा ख़ाना’ दोपहर के खाने में शामिल हुए, जिसमें सभी रैंक के अधिकारियों को पुलिस फोर्स के मुखियों के साथ बातचीत करने और विचार-विमर्श का मौका मिला, जिससे प्रभावशाली ढंग से एकजुट होकर काम करने की भावना मज़बूत होती है। उन्होंने पटियाला और रोपड़ रेंज के उच्च कार्यकारी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी को और प्रभावशाली ढंग के साथ निभाने के लिए उत्साहित और प्रेरित करने के लिए सम्मानित भी किया। 

इस मौके पर दूसरों के इलावा आई. जी. पी., पटियाला रेंज, मुखविन्दर सिंह छीना, आई. जी. पी. रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एस. एस. पी. पटियाला वरुण शर्मा, एस. एस. पी. संगरूर सुरिन्दर लांबा, एस. एस. पी. बरनाला सन्दीप मलिक, एस. एस. पी. मलेरकोटला गुरशरनदीप सिंह ग्रेवाल, एस. एस. पी. ऐसएऐस नगर सन्दीप गर्ग, एस. एस. पी. रूपनगर विवेक शील सोनी और एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डाः रवजोत कौर ग्रेवाल उपस्थित थे।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD