Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बैंकों को जमा ऋण अनुपात में सुधार के दिए निर्देश

बैंकों की जिला स्तरीय त्रैमासकि समीक्षा समिति की बैठक आयोजित

Himachal Admin, Saurabh Jassal, Additional Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 05 Aug 2023

Last updated on: Aug 05, 2023, 00:00 IST

अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने सभी बैंकों को जमा ऋण अनुपात को सुधारने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही उपभोक्ताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए भी कहा गया है। 

शनिवार को डीआरडीए के सभागार में जिला काँगड़ा के बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने सभी बैकों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्व पूरा करने के निर्देश भी दिए इसके साथ ही सरकारी स्कीमों के लोगों को ऋण उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।   

सीडी अनुपात साठ प्रतिशत तक करने का लक्ष्य:

 इस अवसर पर अमरेन्द्र कुमार, मण्डल प्रमुख, पंजाब नैशनल बैंक धर्मशाला ने बताया कि जिला कांगड़ा में विभिन्न बैंकों के पास लोगों के  38747 करोड रुपये जमा है तथा जिला के सभी बैंक अब तक लोगों को  9148 करोड रुपये के ऋण जून, 2023 तक दे चुके हैं। 

जून तिमाही तक जमा ऋण अनुपात 23 प्रतिशत है जिसे अगली तिमाही में 60 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।   

पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी फड़ी वालों को ऋण की सुविधा

जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने कहा कि  छोटे सड़क विक्रेताओं तथा रेहडी फड़ी वालों के लिये चलाई गयी प्रधान मंत्री स्वनिधि स्कीम के अन्तर्गत अधिक से अधिक ऋण प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के तहत पहले चरण में दस हजार, दूसरे चरण में बीस हजार तीसरे चरण में पचास हजार का ऋण देने का प्रावधान किया गया है। 

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक कृषि कार्ड बनाने तथा कृषि औजारों के लिए ऋण प्रदान के लिए भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

बैंक में खाते खोलने के लिए चलाएंगे अभियान

जिन युवाओं के अभी तक बैंक में खाते नहीं खुले हैं उनको बैकिंग सुविधा से जोड़ने तथा बैंक खाते खुलवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा इसमें जनप्रतिनिधियों की मदद भी ली जाएगी। इस बैठक का संचालन मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने किया। 

बैठक में पंजाब नैशनल बैंक के धर्मशाला मण्डल के मण्डल प्रमुख अमरेन्द्र कुमार, अरुण खन्ना डीडीएम नाबार्ड, भारतीय रिजर्व बैंक से यश वर्मा, एल.डी.ओ., जिला ग्रामीण विकास एजेंसी से परियोजना अधिकारी चंद्र वीर, राजेश कुमार, जीएम डीआईसी तथा सभी प्रमुख बैंकों के समन्वयक तथा विभिन्न सरकारी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Tags: Himachal Admin , Saurabh Jassal , Additional Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD