Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अनीश छाबड़ा के गाये फ्रेंडशिप एंथम 'याराना' ने जीता इम्तियाज़ अली का दिल

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Anish Chhabra, Yaarana, Imtiaz Ali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Aug 2023

Last updated on: Aug 05, 2023, 00:00 IST

इम्तियाज़  अली, जिन्होंने हमें कई सुपरहिट म्यूजिकल रोमांटिक फिल्में दी है जैसे कि  'जब वी मेट', 'रॉकस्टार', 'तमाशा', ने अनीश छाबड़ा द्वारा कंपोज्ड एक फ्रेंडशिप एंथम 'याराना'  की जमकर तारीफ की। अनीश छाबड़ा जिन्होंने 'याराना' गाने को गाया और कंपोज़ किया है ,उन्होंने इस म्यूजिक वीडियो के माध्यम से दोस्ती के कांसेप्ट को फिर से एक नयी परिभाषा दी है। 

इस वीडियो को देखकर आपको उन दिनों की याद आ जाएगी जब दोस्ती सच्ची और निस्वार्थ होती थी। इम्तियाज़  अली 'याराना' म्यूजिक वीडियो के लांच पर पहुंचे और उन्होंने अनीश को इस एंथम को लिखने, गाने और कंपोज़ करने के लिए ढेरो बधाई दी। 

उन्होंने वीडियो के डायरेक्टर विशाल मुंद्रा और अनीश दोनों को साथ में मिलकर इस खूबसूरत गाने की रचना करने के लिए काफी सराहा। अनीश की तारीफ करते हुए इम्तियाज़ अली ने कहा, "इसका श्रेय अनीश के गुरु श्री सुधांशु शर्मा को जाता है  क्योंकि आज कल कई गायक शॉर्टकट लेते है और मेहनत करने से कतराते है लेकिन तुम्हारी आवाज़ पूरी तरह से तैयार है। इस को ऐसे ही बनाये रखना। "

'याराना' जिसको इस साल का फ्रेंडशिप एंथम माना जा रहा है उसको विशाल मुंद्रा ने डायरेक्ट किया है और वीडियो में अनीश छाबड़ा, राहुल जेठवा , सिद्धार्थ शॉ और दीपक सिंवाल नजर आ रहे है। वीडियो को तीन दिन में 5 मिलियन व्यूज से ज्यादा मिल चुके है। 

अनीश छाबड़ा कई फिल्म प्रोजेक्ट में भी बिजी है और इसके अलावा वह सिंगर और कंपोजर के रूप में और कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। आने वाले महीनों में उनके कई सिंगल रिलीज़ होने वाले हैं। 

अपने काम को लेकर उत्साह जताते हुए अनीश ने कहा, "मैं अपने आने वाले प्रोजेक्ट के रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ। " इस गाने से पहले अनीश का एक और सिंगल '' बातें' रिलीज़ हुआ था जो काफी वायरल हुआ था।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Anish Chhabra , Yaarana , Imtiaz Ali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD