Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बोनी कपूर ने अभिनेत्री कृष्णा गौतम का हार्टफेल्ट सॉन्ग 'बदुआ' लॉन्च किया

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Krishna Gautam, Baddua, Boney Kapoor, Darshan Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Aug 2023

Last updated on: Aug 04, 2023, 00:00 IST

2 अगस्त का दिन, म्यूजिक लवर्स और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों के लिए खास रहा क्योंकि इस दिन अभिनेत्री कृष्णा गौतम के हार्टफेल्ट सॉन्ग 'बद्दुआ' ने लांच होकर चार चांद लगा दिए। 'वर्ष का हार्टब्रोकन सॉन्ग बद्दुआ' दर्शकों के दिलों पर छाया रहा, इसकी मुख्य वजह है इस गाने में दिल टूटने की कच्ची भावनाओं और दर्द को दर्शाया गया है जिससे श्रोता हर परत पर जुड़ता जाता है। 

प्रतिभाशाली गायक और संगीतकार अमित सावंत की दिलकश गायकी और पवन मिश्रा द्वारा लिखे गए दिल छू लेने वाले गानों ने एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला संगीत अनुभव पैदा किया, जिसने श्रोताओं के दिलों पर स्थायी तौर पर प्रभाव छोड़ा। यह गाना खोए हुए प्यार और उसकी याद से होने वाले दर्द की तड़पन को महसूस कराता है यही खास वजह है जिससे यह सॉन्ग म्यूजिक प्रेमियों के बीच इतनी जल्दी पॉपुलर हो गया।

गाने की लॉन्चिंग में प्रसिद्ध निर्माता बोनी कपूर और दिग्गज एक्टर दर्शन कुमार उपस्थित थे, जो सम्मानित चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए। फिल्म इंडस्ट्री में अपने असाधारण योगदान के लिए जाने जाने वाले निर्माता बोनी कपूर ने कृष्णा गौतम के निर्देशन कौशल की सराहना की और गाने की वीडियो रिकॉर्डिंग में उनके शानदार काम के लिए उनको प्रोत्साहित किया। 

उन्होंने कृष्णा गौतम के अद्भुत अभिनय कौशल को देखते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। लॉन्चिंग कार्यक्रम में बोलते हुए, एक्ट्रेस कृष्णा गौतम ने 'बद्दुआ' के निर्माण के दौरान सीखे गए अनुभवों के लिए आभार प्रकट किया और साथ ही एक निर्माता के तौर पर अपनी यात्रा भी साझा की। 

कृष्णा ने कुशल टेक्निशियन और प्रोडक्शन फिल्ड में निवेश करने पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि, 'बदुआ' को जीवंत बनाने में कृष्णा का जुनून और समर्पण बिल्कुल स्पष्ट था क्योंकि उन्होंने महत्वाकांक्षी निर्माताओं के लिए अपना क्रिएटिव दृष्टिकोण और सलाह साझा की थी।

'बद्दुआ' ने पहले ही म्यूजिक प्रेमियों के दिलों में स्थाई जगह बना ली है। अमित सावंत की दिल झकझोर देने वाली आवाज़, पवन मिश्रा के मार्मिक गीत और कृष्णा गौतम के अद्भुत निर्देशन के असाधारण प्रयासों से यह गीत आने वाले कई वर्षों तक श्रोताओं के दिलों में बना रहेगा।

'बद्दुआ' के पीछे की क्रिएटिव सोच को दुनिया के सामने लाने के लिए XYZ म्यूजिक गर्व महसूस करता है।असाधारण कंटेंट देने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ, "बद्दुआ" दुनिया भर के दर्शकों को लुभाने और उनके दिलों में खास जगह बनाने के लिए तैयार है। 

कृष्णा गौतम के फैन्स, दुनिया की म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में उनके फ्यूचर वेंचर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उनका समर्पण और प्रतिभा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगातार चमक रही है।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Krishna Gautam , Baddua , Boney Kapoor , Darshan Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD