Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

धर्मेंद्र प्रधान और एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में संयुक्त रूप से स्टडी इन इंडिया (एसआईआई) पोर्टल का शुभारंभ किया

एसआईआई पोर्टल एक वन-स्टॉप प्लेटफ़ॉर्म है जो भारत में अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा को सरल बनाएगा - धर्मेंद्र प्रधान

Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship, Subrahmanyam Jaishankar, Union External Affairs Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Aug 2023

Last updated on: Aug 04, 2023, 00:00 IST

भारत को शिक्षा के वैश्विक केंद्र के रूप में पुन: स्थापित करने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप, केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्‍ली में संयुक्त रूप से स्टडी इन इंडिया पोर्टल का शुभारंभ किया। 

इस कार्यक्रम में शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार; शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी; शिक्षा एवं विदेश राज्य मंत्री श्री राजकुमार सिंह; संसद सदस्य, डॉ. महेश शर्मा; शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और 10 से अधिक देशों के राजदूत सम्मिलित हुए।इस अवसर पर वर्तमान में भारत में पढ़ रहे रूस, थाईलैंड, जापान, इथियोपिया, इक्वाडोर, कजाकिस्तान और कोरिया गणराज्य के विद्यार्थियों ने गणमान्य व्यक्तियों के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में अपनी संस्कृति से स्मृति चिन्ह भेंट किए।

स्टडी इन इंडिया पोर्टल एक समर्पित वेबसाइट है, जो भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों (एचईआई) के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान करेगी। यह वेबसाइट स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), डॉक्टरेट स्तर के कार्यक्रमों के साथ-साथ योग, आयुर्वेद, शास्त्रीय कलाओं आदि जैसे भारतीय ज्ञान प्रणाली के पाठ्यक्रमों को कवर करने वाले शैक्षणिक कार्यक्रमों की जानकारी देगी। वेबसाइट-पोर्टल शैक्षणिक सुविधाओं, अनुसंधान सहायता और संबंधित जानकारी जानकारी प्रस्तुत करेगा। 

नई वेबसाइट में अब विद्यार्थियों के लिए अपनी पसंद के एक से अधिक संस्थानों/पाठ्यक्रमों में आवेदन करने का प्रावधान होगा। नया पोर्टल विद्यार्थी पंजीकरण और वीज़ा आवेदन प्रक्रिया के लिए एक एकीकृत वन-स्टॉप समाधान प्रदान करेगा। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री प्रधान ने कहा कि एसआईआई पोर्टल एक वन-स्टॉप प्लेटफ़ॉर्म है, जो भारत में अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा को सरल बनाएगा।  

उन्होंने कहा कि एनईपी द्वारा निर्देशित, एसआईआई पोर्टल भारत को एक पसंदीदा शिक्षा गंतव्य बनाने के साथ-साथ समृद्ध भविष्य को आकार देने के लिए शैक्षणिक सीमाओं को मिटाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधान ने कहा कि शिक्षा को भू-राजनीतिक सीमाओं से परे बनाने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के विजन के साथ, स्टडी इन इंडिया पोर्टल भारत को उच्च शिक्षा का एक पसंदीदा गंतव्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बनने जा रहा है

डॉ. एस. जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा कि यह पोर्टल विविध पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों का स्वागत करके भारत को शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह शिक्षा क्षेत्र में ब्रांड 'इंडिया' की मजबूत अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल पंजीकरण से लेकर वीजा अनुमोदन और वांछित पाठ्यक्रमों या संस्थानों का चयन करने तक, भारत में अध्ययन करने के इच्छुक अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों की यात्रा को आसान बनाएगा। 

उन्‍होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों की उपस्थिति से घरेलू विद्यार्थियों को भी वैश्वीकृत दुनिया से अधिक निकटता से जुड़ने और वैश्विक कार्यस्थल के लिए बेहतर तरीके से तैयार होने जैसे लाभ प्राप्‍त होंगे। उन्होंने बताया कि एनईपी 2020 के कार्यान्वयन से भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों के प्रवेश और हमारे प्रमुख संस्थानों के अंतर्राष्ट्रीय परिसर खुलने की शुरुआत हो चुकी है।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship , Subrahmanyam Jaishankar , Union External Affairs Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD