Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शीतल नंदा ने जम्मू में सखी निवास का उद्घाटन किया

Sheetal Nanda, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 03 Aug 2023

Last updated on: Aug 03, 2023, 00:00 IST

समाज कल्याण विभाग की आयुक्त सचिव शीतल नंदा ने रूप नगर में ‘‘सखी निवास‘‘ कामकाजी महिला छात्रावास का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महानिदेशक समाज कल्याण विभाग विवेक शर्मा, एमडी मिशन वात्सलय हरविंदर कौर और एसडब्ल्यूडी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर बोलते हुए, शीतल नंदा ने मिशन शक्ति दिशानिर्देशों के तहत ‘सखी निवास‘ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगे कहा कि समाज कल्याण विभाग का प्रयास जागरूकता कार्यक्रम, अभियान चलाकर समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचना है, जिसका उद्देश्य महिला उत्थान है। 

उन्होंने कहा कि इस पहल के पीछे का विचार लैंगिक समानता को मजबूत करना और हर स्तर पर महिलाओं और लड़कियों का सशक्तिकरण करना है। सखी निवास की स्थापना समाज कल्याण विभाग, जम्मू द्वारा मिशन शक्ति दिशानिर्देशों के तहत की गई है। यह छात्रावास सुविधा जम्मू शहर के मध्य में रोजगार और उच्च शिक्षा या प्रशिक्षण की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं के लिए है।

यह योजना महिलाओं को काम करने और पेशे और रोजगार के स्वतंत्र चयन के अधिकार को भी संबोधित करती है। महिला छात्रावास में अध्ययन कक्ष, रसोइया सहित रसोई की सुविधा है। इसके अलावा, यह सुरक्षा गार्डों की 24ग्7 निगरानी में सुरक्षित और महिलाओं के अनुकूल माहौल प्रदान करता है।

 

Tags: Sheetal Nanda , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD