Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

स्मार्ट सिटी: धर्मशाला कालेज-स्टेडियम रोड पर बनेगा नाइट फूड स्ट्रीट

डीसी ने स्मार्ट सिटी के लंबित कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश

Himachal Admin, Dr. Nipun Jindal, Deputy Commissioner Kangra, Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 01 Aug 2023

Last updated on: Aug 01, 2023, 00:00 IST

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में एनआईसी के सभागार में स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों को लेकर उपायुक्त डा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि धर्मशाला कॉलेज-स्टेडियम रोड पर नाइट फूड स्ट्रीट के रूप में विकसित किया जाएगा  इसमें उपलब्ध स्थान में अधिक से अधिक स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को समायोजित करने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं तथा आसपास के क्षेत्रों में सभी स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को इस स्थान पर समायोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बस स्टैंड से लेकर शिक्षा बोर्ड तक स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट को समयबद्व पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं इसमें बस स्टैंड से गांधी पार्क (सड़क के घाटी की ओर), मैक्सिमस मॉल से गांधी पार्क और आईपीएच कार्यालय से जोनल अस्पताल गेट तक स्मार्ट रोड पर अतिक्रमण को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से नोटिस जारी करने का निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही कचहरी अड्डा में वन भूमि पर अतिक्रमण तथा कैंची मोड़ से बस स्टैंड तक स्मार्ट रोड के सीमांकन पर चर्चा की गई। 

धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रबंधन को 10 दिनों के भीतर एनएच पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग के समन्वय से सीमांकन करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि  स्मार्ट रोड स्ट्रेच के साथ सभी क्रॉसिंग की पहचान की जाएगी तथा इस कार्य के निष्पादन की योजना नगर निगम, स्मार्ट सिटी, एचपीपीडब्ल्यूडी, विद्युत, पुलिस विभाग के समन्वय से बनाई जाएगी। 

उन्होंने कहा कि हटाए जाने वाली ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइनों और मौजूदा इलेक्ट्रिक पोल के मुद्दे पर चर्चा की गई और यह निर्देश दिया गया कि एचपीएसईबीएल चरणबद्ध तरीके से शटडाउन की योजना बनाएगी यह कार्य छुट्टियों के दौरान किया जाए ताकि सरकारी कार्यालयों का नियमित काम बाधित न हो। उपरली धार धर्मशाला में ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्लांट के निर्माण पर चर्चा की गई। 

यह निर्देश दिया गया कि डीएमसी को भूमि हस्तांतरण का मामला शुरू किया जाए। इससे पहले आयुक्त नगर निगम अनुराग चंद्र ने स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Himachal Admin , Dr. Nipun Jindal , Deputy Commissioner Kangra , Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD