Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

विशेष घेराबन्दी और तलाशी अभ्यान दिन-6 पंजाब पुलिस ने एस. टी. एफ के साथ सांझी कार्रवाई के अंतर्गत रूपनगर, एस. बी. एस. नगर में ली तलाशी ; 27 व्यक्ति काबू

मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्वप्न अनुसार पंजाब पुलिस पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ropar Police, Ropar, Rupnagar, Rupnagar Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर , 01 Aug 2023

Last updated on: Aug 01, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के सपने अनुसार पंजाब को अपराध- मुक्त और नशा- मुक्त राज्य बनाने के मद्देनज़र चलाई जा रही मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस ने मंगलवार को विशेष टास्क फोर्स ( एस. टी. एफ.) के साथ सांझी कार्रवाई के अंतर्गत छटे दिन भी अपना विशेष घेराबन्दी और तलाशी अभ्यान (कासो) जारी रखा, जो नशा तस्करी, समाज विरोधी तत्वों और अपराधियों पर नकेल कसने पर केंद्रित है। 

डीजीपी पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर आज का तलाशी अभ्यान रूपनगर और ऐसबीऐस नगर समेत दो जिलों में किया गया। ऑपरेशन का नेतृत्व इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस ( आई. जी. पी.) रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एस. एस. पी. रूपनगर विवेक शील सोनी ने रूपनगर में किया, जबकि ज़िला एस. बी. एस. नगर में आईजीपी लुधियाना रेंज कौसतुभ शर्मा और एस. एस. पी. अखिल चौधरी ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विशेष डीजीपी लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीमों ने ऑपरेशन के दौरान 16 एफ. आई. आरज़. दर्ज करके 27 समाज विरोधी तत्वों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस टीमों ने इनके पास से .315 बोर की एक पिस्तौल, 331 ग्राम हेरोइन और 2000 लीटर नाजायज शराब भी बरामद की है।

उन्होंने कहा कि 900 से अधिक पुलिस मुलाजिमों की मज़बूत फोर्स ने इस महत्वपूर्ण अभ्यान को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि समाज विरोधी तत्वों को गिरफ़्तार करने के इलावा पुलिस टीमों ने चार भगौड़े भी काबू किये हैं। 132 के करीब शक्की व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

स्पैशल डीजीपी ने कहा कि ऐसे ऑपरेशनों को चलाने का मकसद आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और समाज विरोधी तत्वों में पुलिस का डर पैदा करने के लिए फील्ड में पुलिस फोर्स की मौजूदगी को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि राज्य में से नशों की बीमारी को पूरी तरह जड़ से उखाड़ने के लिए ऐसे ऑपरेशन आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ropar Police , Ropar , Rupnagar , Rupnagar Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD