Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

जिला पुलिस होशियारपुर ने महज 12 घंटे में लूट की बड़ी वारदाता का किया पर्दाफाश

साजिश थी रामपुर हलेड़ में हुई 295 ग्राम सोना व लाखों की नकदी की लूट, - ज्यूलर ने ही अपने वर्कर के साथ मिलकर रची थी लूट की साजिश

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Hoshiarpur Police, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 31 Jul 2023

Last updated on: Jul 31, 2023, 00:00 IST

जिला पुलिस की ओर से बीते दिनों रामपुर हलेड़ (दसूहा) के नजदीक सोना सप्लाई करने वाले एक कर्मचारी से 295 ग्राम सोना व लाखों की नकदी की हुई लूट का महज 12 घंटे के अंदर पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की गई है। इस संबंधी पुलिस लाइन होशियारपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने बताया कि बीते 29 जुलाई को हुई लूट की यह वारदात एक साजिश के अंतर्गत की गई थी, जिसका पुलिस ने रिकार्ड समय में हल कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

एस.एस.पी ने बताया कि भरत सैनी पुत्र राजिंदर सैनी निवासी खेड़ला थाना पलानी जिला झुनझुन(राजस्थान) ने थाना दसूहा पुलिस को बयान दर्ज करवाया था कि वह मां भवानी लैजस्टिक कंपनी चंडीगढ़ में सोना सप्लाई करने का काम करता है। उसने बताया कि 29 जुलाई को उसने चंडीगढ़ से होशियारपुर पहुंच कर एक सोने का एक पार्सल ज्यूलर की दुकान पर देकर 18 लाख 40 हजार रुपए हासिल किए। 

उसके बाद उसने एक अन्य सोने का पार्सल अतुल वर्मा पुत्र विजय वर्मा सहदेव ज्यूलर तलवाड़ा को होशियारपुर बस स्टैंड पर डिलिवर करना था। उसने बताया कि अतुल वर्मा ने होशियारपुर बस स्टैंड से उसको अपनी डिजायर कार में बिठा लिया और तलवाड़ा की ओर यह कहकर ले गया कि वह उसको तलवाड़ा से चंडीगढ़ वाली बस पर सोने के 17 लाख रुपए देकर चढ़ा देगा। 

भरत ने बताया कि जब वह अतुल के साथ उसकी गाड़ी में बैठकर तलवाड़ा जा रहा था तो रास्ते में रामपुर हलेड़(दसूहा) के नजदीक दो अज्ञात नौजवानों ने गाड़ी के आगे अपनी एक्टिवा लगाकर उसको मारने की धमकी देकर सोना व पैसे वाला बैग छीनकर फरार हो गए। लूट की इस पूरी घटना के बारे में भरत सैनी व अतुल वर्मा ने मौके पर पहुंची दसूहा पुलिस को बताया।

एस.एस.पी ने बताया कि दसूहा पुलिस की ओर से इस संबंध में भरत सैनी के बयानों पर मुकद्दमा नंबर 155 तिथि 30 जुलाई 2023 के अंतर्गत धारा 379 बी, 114, 115, 120 बी आई.पी.सी के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। उन्होंने बताया कि उक्त मुकद्दमे को ट्रेस करने के लिए एस.पी(जांच) होशियापुर सर्बजीत सिंह बाहिया की निगरानी में डी.एस.पी सब डिविजन दसूहा बलबीर सिंह व मुख्य अधिकारी थाना दसूहा इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 

इस टीम ने मेहनत कर 12 घंटे के भीतर लूट की सारी वारदात संबंधी जांच पूरी कर ली। इस दौरान पुलिस ने भरत सैनी से दोबारा सारी वारदात के बारे में पूछताछ कर अतुल वर्मा व उसके वर्कर दिनेश कुमार पुत्र दर्शन सिंह निवासी निमोली, थाना तलवाड़ा को गांव संसारपुर के नजदीक से गिरफ्तार कर गहराई से पूछताछ की।

पूछताछ के बाद पुलिस ने अतुल वर्मा व उसके वर्कर की ओर से अपने आप बनाई हुई सारी कहानी का पर्दाफाश कर अतुल वर्मा से 295 ग्राम सोना, जिसकी कीमत करीब 17 लाख रुपए, मौके पर एक्टिवा से लूट करने वाले दिनेश कुमार से 14 लाख 60 हजार रुपए सहित सहित वारदात में प्रयोग की गई कार स्विफ्ट डिजायर नंबर(पी.बी07 बी.एल 1642) व काले रंग की बिना नंबर की एक्टिवा को बरामद किया। इनके तीसरे साथी को अभी गिरफ्तार करना बाकी है।

एस.एस.पी ने बताया कि यह सारी कहानी सहदेव ज्यूलर के मालिक अतुल वर्मा निवासी तलवाड़ा की ओर से अपने वर्कर दिनेश कुमार निमोली के साथ मिलकर रची गई थी, जिसको होशियारपुर जिला पुलिस ने 12 घंटे में ट्रेस कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर और आगे पूछताछ की जाएगी। इस दौरान एस.पी(जांच) होशियापुर सर्बजीत सिंह बाहिया व डी.एस.पी सब डिविजन दसूहा बलबीर सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Hoshiarpur Police , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD