Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

प्रदेश की विद्यालय नेतृत्व अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

Rohit Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 30 Jul 2023

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां बताया कि विद्यालय नेतृत्व अकादमी हिमाचल प्रदेश को विद्यालय नेतृत्व के क्षेत्र में किए गए बेहतरीन व नवोन्मेषी कार्यों के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान द्वारा पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदान किया गया। 

उन्होंने राज्य परियोजना निदेशालय को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन लाने के लिए दृढ़ता से प्रयास कर रही है। विद्यालय नेतृत्व अकादमी हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रमुखों के नेतृत्व क्षमता विकास करने के लिए प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती हैं।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगभग 2200 विद्यालय प्रमुखों को प्रशिक्षण के लिए 2.4 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। पहले चरण में लगभग 2200 विद्यालय प्रमुखों को कार्यालय प्रक्रिया एवं वित्तीय प्रबंधन प्रशिक्षण, हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान द्वारा संचालित किया जा रहा है। 

इसके उपरांत स्कूल नेतृत्व राष्ट्रीय केंद्र नई दिल्ली के सहयोग से विद्यालय नेतृत्व अकादमी द्वारा प्रदेश के 2000 विद्यालय प्रमुखों को नेतृत्व प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण प्रदान करने के अलावा विद्यालय नेतृत्व अकादमी हिमाचल प्रदेश विभिन्न स्कूल प्रमुखों से केस स्टडी के रूप में एकत्रित की गई सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रदेश स्तर पर प्रचारित एवं कार्यान्वित करने का कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में और गुणात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों को व्यावहारिक बनाया गया है। इन कार्यक्रमों में योजनाबद्ध अनुक्रम और गतिविधियों को संयोजन सुनिश्चित बनाया जा रहा है।

 

Tags: Rohit Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD