Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

संतोख सिंह कत्ल केस : ए. जी. टी. एफ. ने मोगा पुलिस के साथ मिलकर गोपी डल्लेवालिया गैंग के तीन शूटर किये गिरफ़्तार

तीन पिस्तौलों सहित अपराध में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Moga Police, Moga, Anti-Gangster Task Force, AGTF, Santokh Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 28 Jul 2023

Last updated on: Jul 28, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ( ए. जी. टी. एफ.) ने मोगा पुलिस के साथ किये सांझे ऑपरेशन उपरांत गोपी डल्लेवालिया गैंग के तीन शूटरों को गिरफ़्तार करके संतोख सिंह कत्ल केस की गुत्थी को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी. जी. पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी। 

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान निर्मल सिंह उर्फ निम्मा, अप्रैल सिंह उर्फ शेरा और जसकरन सिंह उर्फ करन के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने इनके कब्ज़े में से 10 जीवित कारतूसों समेत तीन .32 कैलीबर पिस्तौल और अपराध में इस्तेमाल की हुंडयी वर्ना कार भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार चार हमलावरों ने 16 जुलाई, 2023 को मोगा में संतोख सिंह के घर में दाखि़ल होकर उसकी गोली मार कर हत्या कर दी थी। 

डी. जी. पी. गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमन्द जानकारी मिलने के उपरांत ए. डी. जी. पी. प्रमोद बाण की निगरानी अधीन ए. आई. जी. ए. जी. टी. एफ. सन्दीप गोयल के नेतृत्व में ए. जी. टी. एफ. की टीम ने मोगा पुलिस के साथ मिलकर तीन व्यक्तियों, जो शूटर हैं और नामी गोपी डल्लेवालिया गैंग से सम्बन्धित हैं, को जालंधर के महितपुर इलाके से गिरफ़्तार किया है। 

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवालिया और गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा इस घृणित कत्ल के मास्टरमाईंड हैं। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर गोपी डल्लेवालिया भगौड़ा है और उसके विरुद्ध कत्ल, कत्ल की कोशिश, जबरन वसूली, हथियार एक्ट आदि जैसे 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

और ज्यादा जानकारी देते हुये एआईजी सन्दीप गोयल ने बताया कि बाकी मुलजिमों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं और आगे जांच जारी है। इस सम्बन्धी एफ. आई. आर. नं. 155 तारीख़ 16/ 07/ 2023 भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 34 और हथियार एक्ट की धारा 25 के अधीन थाना सिटी मोगा में केस पहले ही दर्ज कर लिया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Moga Police , Moga , Anti-Gangster Task Force , AGTF , Santokh Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD