Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

क्या शाहरुख खान बनें कोरियोग्राफर?

Shah Rukh Khan, Shahrukh khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Bekrar Karke, Jawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग) , 24 Jul 2023

Last updated on: Jul 24, 2023, 00:00 IST

शाहरुख खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में पॉपुलर रेट्रो गीत 'बेकरार करके' पर अपने फेवरेट एक्टर को डांस करते देखना फैन्स के लिए एक सरप्राइज है। 

वीडियो में शाहरुख अपने बॉल्ड लुक में पूरे जोश के साथ डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं जो उनके किरदार और भी दिलचस्प बनाता है। एक सोर्स से हमें पता चला है कि "यह शाहरुख खान ही थे जिन्होंने बैकग्राउंड में बज रहे "बेकरार करके" गाने  के साथ इस खास सीक्वेंस में डांस करने का आइडिया लोगों के सामने रखा। 

यही नहीं उन्होंने इसके लिए डांस स्टेप्स की कोरियोग्राफी का जिम्मा भी खुद उठाया, जिसने पूरी तरह से इस सीन को बदल दिया और एंटरटेनिंग बना दिया।” अब शाहरुख खान द्वारा तैयार किए गए इम्प्रोवाइज्ड डांस मूव्स दर्शकों के बीच छा गए हैं। 

जी हां,  किंग खान के ये डांस स्टेप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और इंटरनेट पर मीम्स बन रहे हैं। कह सकते है, बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक शाहरुख खान ने एक बार फिर अपने फैन्स को चौंका दिया है। 

सुपरस्टार ने न केवल अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया है, बल्कि एक आकर्षक सीक्वेंस के लिए अपने स्टेप्स कोरियोग्राफ करके अपने डांसिंग स्किल्स भी शोकेस किए हैं। जवान के एक्शन से भरपूर प्रीव्यू ने फिल्म की प्रत्याशा को अगले स्तर पर पहुंचा दिया है और  अपने बड़े पैमाने से दर्शकों को दीवाना कर दिया है। 

जवान की इस झलक ने एक असाधारण सिनेमाई अनुभव का वादा किया है। एक्शन और इमोशन्स के एक परफेक्ट मेल के साथ, जवान का प्रीव्यू धमाकेदार सीन्स और एक शानदार पैमाने को प्रदर्शित करता है जो दर्शकों को और अधिक चाहने पर मजबूर कर देता है। 

प्रीव्यू का हर फ्रेम ध्यान खींचने वाला है और जवान की दुनिया की झलक पेश करता है।

 

Tags: Shah Rukh Khan , Shahrukh khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Bekrar Karke , Jawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD