Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा को प्रतिबद्व सुख की सरकार: आर एस बाली

एचआरटीसी के कर्मचारियों की कई लंबित मांगों को किया है पूरा

R S Bali,  Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नगरोटा बगवां , 22 Jul 2023

Last updated on: Jul 22, 2023, 00:00 IST

राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्व है, यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कर्मचारियों को उनके देय लाभ समय पर मिलें। यह उद्गार शनिवार को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने नगरोटा के ओबीसी भवन में आयोजित हिमाचल पथ परिवहन निगम की इंटक महासंघ संगठन यूनियन के राज्य स्तरीय सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। 

उन्होंने कहा कि सुख की सरकार कर्मचारियों की हितैषी रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की कई लंबित मांगों को पूर्ण किया है तथा समय समय पर बेहतर सुविधाएं देने के लिए भी तत्परता के साथ कार्य किया है। 

आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र के 61 मील में हिमाचल पथ परिवहन निगम का विश्राम गृह भी निर्मित किया जाएगा ताकि एचआरटीसी के कर्मचारियों को ठहरने की बेहतर सुविधा मिल सके। आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के परिवहन क्षेत्र में सुधार के लिए नवीन पहल के साथ कदम उठा रही है। 

लोकप्रिय पर्यटन स्थलों से हिमाचल में पर्यावरण संरक्षण और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शुमार है। उन्होंने कहा कि परिवहन क्षेत्र में भी व्यापक परिवर्तन लाने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र को पूरे हिमाचल प्रदेश में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना है इसके लिए विकास पुरुष स्वर्गीय श्री जीएस बाली की सोच के अनुसार काम करते हुए जल्द ही विधानसभा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की योजनाएं शुरू की जाएंगी।

इससे पहले हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की राज्य स्तरीय इंटक महासंघ संगठन कर्मचारी यूनियन के प्रधान उमेश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए यूनियन की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा यूनियन की ओर से मांग पत्र भी मुख्यातिथि को सौंपा गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप रियाड, शहरी कांग्रेस कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज दूसेजा, कमेटी के सदस्य, डीएम एचआरटीसी पंकज चड्डा, प्रधान उमेश शर्मा, उप प्रधान रविंद्र सिंह जट, प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार सहित सम्मेलन में एचआरटीसी यूनियन की राज्य स्तरीय इकाई के पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

Tags: R S Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD