Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की

भारतीय रेड क्रॉस को भारतीय सीमाओं से परे राहत कार्यक्रमों में शामिल होकर अगले स्तर तक पहुंचना होगा : डॉ. मनसुख मांडविया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Mansukh Mandaviya, Union Minister of Health & Family Welfare, BJP, Bharatiya Janata Party, Red Cross Society
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jul 2023

Last updated on: Jul 17, 2023, 00:00 IST

माननीय राष्ट्रपति और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज यहां राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के औपचारिक सत्र की अध्यक्षता की। 9 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपालों और उपराज्यपालों ने एजीएम में भौतिक रूप से भाग लिया, जबकि कुछ अन्य वर्चुअल रूप से शामिल हुए। आईआरसीएस के माननीय अध्यक्ष डॉ. मनसुख मांडविया भी उपस्थित थे।

यह एजीएम कोविड-19 महामारी के कारण छह साल बाद भौतिक रूप से आयोजित हुई। बैठक में देश भर से 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए डॉ मांडविया ने कहा कि रेड क्रॉस का जन्म जरूरतमंदों और कमजोर लोगों की सेवा के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि "भारतीय रेड क्रॉस को भारतीय सीमाओं से परे राहत कार्यक्रमों में शामिल होकर अगले स्तर तक पहुंचना होगा।"

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अधिक दक्षता और पारदर्शिता लाने के लिए, राज्य आईआरसीएस शाखाओं को अपने माननीय राज्यपालों को पीपीटी के रूप में एक मासिक रिपोर्ट देनी होगी ताकि रेड क्रॉस के काम का प्रसार हो और अधिक से अधिक लोगों संगठन से जुड़ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि रेडक्रॉस को पारदर्शिता से काम करना चाहिए ताकि वह कॉरपोरेट जगत से सीएसआर के तहत फंडिंग पाने के लिए पहली पसंद बन सके।

समारोह के दौरान, माननीय राष्ट्रपति ने तेलंगाना के डॉ. एलएन अंबाती नटराज और आंध्र प्रदेश के डॉ. गोपराजू समाराम को रेड क्रॉस गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। आईआरसीएस, ओडिशा राज्य शाखा को अधिकतम धन जुटाने के लिए सम्मानित किया गया और आईआरसीएस जम्मू और कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश शाखाओं के बीच वर्ष 2021-22 के लिए अपनी जनसंख्या के अनुसार अधिकतम धन जुटाने के लिए सम्मानित किया गया। 

गुजरात राज्य शाखा और दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, केंद्रशासित शाखा को उच्चतम स्वैच्छिक रक्त संग्रह के लिए रक्तदान शील्ड प्राप्त हुई। गुजरात राज्य शाखा ने वर्ष के दौरान 2 लाख 77 हजार यूनिट से अधिक रक्त एकत्र करके स्वर्ण पदक जीता।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Mansukh Mandaviya , Union Minister of Health & Family Welfare , BJP , Bharatiya Janata Party , Red Cross Society

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD