Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गृह मंत्री अनिल विज ने नागरिकों से कम से कम पानी इस्तेमाल करने का आह्वन किया,नरवाना ब्रांच टूटने से केवल दो दिन का पानी शेष

अम्बाला छावनी में नहरी पेयजल आपूर्ति को लेकर गृह मंत्री अनिल विज ने अद्दो माजरा में वॉटर लिफ्टिंग सिस्टम का मुआयना किया

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 17 Jul 2023

Last updated on: Jul 17, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के अंबाला में नरवाना ब्रांच टूटने की वजह से अम्बाला छावनी में बाधित हुई नहरी पेयजल आपूर्ति को लेकर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने सोमवार को अद्दो माजरा में वॉटर लिफ्टिंग सिस्टम का मुआयना किया और अधिकारियों से जानकारी ली।  पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों ने गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि नरवाना ब्रांच टूटने की वजह से अब केवल दो दिनों के पीने का पानी ही शेष बचा है। 

गृह मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को जल्द आपूर्ति बहाल कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए और नागरिकों से अनुरोध किया कि वह कम से कम पानी का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि अब रोजाना प्रातः 5 से 8 बजे (3 घंटे) तक ही पेयजल आपूर्ति होगी। 

उन्होंने यह भी बताया कि ट्यूबवेलों के जरिए अम्बाला छावनी में होने वाली पेयजल आपूर्ति पूर्व की भांति जारी रहेगी। गृह मंत्री अनिल विज ने यहां पानी पंप करने वाली मोटरों और स्टोरेज टैंक का मुआयना किया और अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति को लेकर चर्चा की। 

इस अवसर पर पब्लिक हेल्थ विभाग के एक्सईएन अनिल चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि अद्दो माजरा से अम्बाला छावनी तक 18 किलोमीटर लंबी पानी की पाइप लाइन से नहरी पेयजल आपूर्ति होती है। 

पानी निकासी के लिए कोट कछुआ पंप हाउस का मुआयना किया

गृह मंत्री अनिल विज ने बरसाती पानी निकासी के लिए मच्छौंडा के पास कोट कछुआ में बनाए गए पम्प हाउस की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पानी को टांगरी नदी में लिफ्ट करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। 

इस दौरान मंत्री अनिल विज कीचड़ के बावजूद नदी किनारे पहुंचे और पाइप के जरिए फेंके जा रहे पानी को चेक किया। उन्होंने अधिकारियों से यहां तेज बारिश के समय पानी की पंपिंग क्षमता की जानकारी ली। 

उन्होंने पानी निकासी और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। मौके पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन कृष्ण कुमार सहित भाजपा वार्ड प्रधान राजबीर, आशीष गुलाटी एवं अन्य मौजूद रहे। 

इंडस्ट्रियल एरिया में पानी निकासी की जानकारी ली

दोपहर गृह मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया में पानी निकासी के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि यहां स्थिति पहले से सुधरी है और पानी का स्तर  कम हुआ है। 

श्री विज ने मौके पर मौजूद कैंट एसडीएम सतेंद्र सिवाच, नगर परिषद के ईओ जरनैल सिंह एवं अन्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा नेता आशीष तायल, सुरेंद्र सहगल गोपी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सफाई को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों  को निर्देश दिए

गृह मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद के अधिकारियों को छावनी में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अलग-अलग वार्डों में सफाई के लिए कार्य करने को कहा साथ ही फोगिंग कराने के निर्देश दिए। 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD