Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीएचसी खुईखेड़ा में निकाली डेंगू जागरूकता रैली

जागरूकता से बचाई जा सकती है कई जानें: एसएमओ डा. गांधी

Health, Dr. Vikas Gandhi, Senior Medical Officer, SMO Fazilka, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़ाज़िल्का , 13 Jul 2023

Last updated on: Jul 13, 2023, 00:00 IST

आज़ादी के अमृत मोहत्सव के तहत, सिविल सर्जन फ़ाज़िल्का डा. सतीश गोयल, ज़िला अपेडिमोलोजिस्ट डॉ. रोहित गोयल व सीएचसी खुईखेड़ा के सीनीयर मेडिकल अफ़सर डा. विकास गांधी के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों द्वारा लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने का अभियान जारी है। 

इसी के तहत आज सीएचसी खुईखेड़ा में डेंगू जागरूकता रेली निकाली गयी। इस मौके एसएमओ डा. विकास गांधी, शिशु रोग विशेषज्ञ डा. हंसराज, डॉ. जातिंदर सिंह, डा. चरणपाल, डा. गोरी शंकर, बीईई सुशील बेगांवाली, हैल्थ सुपरवाईजर राजिंद्र सुथार, रविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, लखविंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुरिंद्रजीत सिंह सहित समूह हैल्थ वर्कर व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

इस मौके एसएमओ डा. गांधी ने बताया कि मच्छरों की तादाद को रोकने के लिए विभाग द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को ड्राई डे के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान सभी सरकारी दफतरों व लोगों के घरों में पड़े कूल्लरों को खाली करवाया जाता है। 

इसके साथ उन्होंने बताया कि जुलाई माह जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटी डेंगू महीने के रूप में मनाया जाता है। उक्त माह के दौरान ब्लॉक के अंतर्गत आते सभी गांवों के सरकारी व प्राईवेट स्कूलों में हैल्थ वर्करों द्वारा डेंगू बुखार के प्रति जागरूक किया जाता है और बच्चों को अपने घर व आस पास साफ रखने हेतू प्रेरित किया जाता है।

उन्होने कहा कि लोगों को डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतिदिन विभाग के कर्मचारियों दुआरा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डेंगू से बचने के लिए अपने घरों के आसपास व घरों में रखे खाली बर्तनों में साफ पानी अधिक दिनों तक जमां न रहने दें क्योंकि डेंगू का मच्छर गंदे नहीं बलिक साफ पानी पर पनपता है और दिन के समय काटता है। 

उन्होंने कहा कि सिर दर्द व तेज बुख़ार होने पर तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर डॉक्टर को दिखाए। इसके अलावा घरों में रखे कूलरों, गमलों व फ्रिजों की टे्र को सप्ताह में एक बार साफ जरूर करें, ऐसी सावधानियां बरतकर ही हम डेंगू से बच सकते हैं।

डा. गांधी ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों दुआरा प्रतिदिन गावों में घर-घर जाकर उनके फ्रिज की ट्रे, गमलों आदि में खड़े पानी की जाँच की जा रही है। 

ताकि डेंगू के करवे को वही पर ही नष्ट किया जा सके। मोजुदा समय में बारिश का सीजन शुरू हो चुका है, जिस कारण मछरों की तादाद भी बड़ रही है। इसमें हमें सबको सावधानी बरतनी चाहिए।

 

Tags: Health , Dr. Vikas Gandhi , Senior Medical Officer , SMO Fazilka , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD