Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

500 से अधिक पीएसीएस को शीघ्र कंप्यूटरीकृत किया जायेगा-मुख्य सचिव

लगभग 100 किफायती जन औषधि मेडिकल स्टोरों के संचालन हेतु स्थान की पहचान करने का निर्देश

Arun Kumar Mehta, Dr. Arun Kumar Mehta, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Chief Secretary Kashmir, Primary Agricultural Credit Societies, PACS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 11 Jul 2023

Last updated on: Jul 11, 2023, 00:00 IST

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों की पहचान और स्थापना का जायजा लिया।बैठक में आयुक्त सचिव आईटी, आयुक्त सचिव सहकारिता, डीसी कठुआ, रजिस्ट्रार सहकारी समितियाँ, निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य कश्मीर/जम्मू, नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, अन्य संबंधित अधिकारियों के अतिरिक्त नाबार्ड के प्रतिनिधि भी षामिल हुए।

बैठक के दौरान, डॉ. मेहता ने जम्मू-कश्मीर में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों की वर्तमान स्थिति और केंद्र शासित प्रदेश में उनकी समग्र भूमिका और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इन सोसायटियों को पूरी तरह कम्प्यूटरीकृत बनाने के लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की खरीद के लिए सभी तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा करने को कहा। उन्होंने वांछित परिणाम प्राप्त करने के उद्देश्य से विशिष्टताओं वाले हार्डवेयर की खरीद पर जोर दिया।

पीएम जन औषधि केंद्रों के तहत किफायती मेडिकल स्टोर स्थापित करने के लिए पीएसीएस की पहचान के संबंध में मुख्य सचिव ने जल्द से जल्द इनकी स्थापना में तेजी लाने को कहा। उन्होंने उन्हें स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों के परिसर के भीतर या उनके निकट समायोजित करने के लिए कहा। उन्होंने नई दुकानों के स्थानों के बारे में जानकारीपूर्ण निर्णय लेने के लिए विभिन्न जन औषधि केंद्रों से दवाओं के उठाव पर भी गौर करने का निर्देश दिया।

केंद्रशासित प्रदेश में अनाज भंडारण क्षमता में वृद्धि की समीक्षा करते हुए, मुख्य सचिव ने इसे ऐसे स्थान पर रखने की सलाह दी जो हितधारकों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद हो। उन्होंने सहकारिता विभाग को इस उद्देश्य के लिए सबसे उपयुक्त भूमि की पहचान करने के लिए संबंधित जिला प्रशासन से संपर्क करने को कहा।

उन्होंने नियमित यूटी स्तर और जिला स्तरीय सहकारी विकास समिति की बैठकें आयोजित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी पीएसीएस के लिए मॉडल उपनियमों को अपनाने का कार्य पूरा करने और यदि अभी तक पूरा नहीं किया गया है तो भारत सरकार को सूचित करने के लिए कहा।बैठक में आयुक्त सचिव सहकारिता यशा मुद्गल ने बताया कि केन्द्र प्रायोजित योजना के तहत पीएसीएस का कम्प्यूटरीकरण कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि यूटी में कम्प्यूटरीकरण के लिए कुल 537 पीएसीएस की सिफारिश की गई है, जिसके लिए भारत सरकार ने कंप्यूटर हार्डवेयर की खरीद के उद्देश्य से 5.25 करोड़ रुपये की पहली किस्त मंजूर की है।इसके अतिरिक्त उन्होंने बैठक में बताया कि जन औषधि केंद्रों की स्थापना के उद्देश्य से यूटी में लगभग 94 पीएसीएस की पहचान की गई है ।

और उन्हें इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया गया है, जैसा कि इसे नियंत्रित करने वाले नियमों के तहत अनिवार्य है।सहकारी क्षेत्र में ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना‘ के लिए भारत सरकार देश भर में ऐसी भंडारण सुविधाएं बना रही है।इस संबंध में, इस उद्देश्य के लिए भूमि की पहचान की गई है और केंद्र शासित प्रदेश में ऐसी बड़ी भंडारण सुविधा स्थापित करने हेतु कठुआ जिले में 16 कनाल राज्य भूमि के आवंटन के लिए सक्षम प्राधिकारी के समक्ष आवश्यक मांगपत्र रखा गया है।

इसके अलावा बताया गया कि चरण-1 के तहत डेयरी और मत्स्य पालन से संबंधित कुल 726 पीएसीएस को पोर्टल पर अपलोड किया गया, जिससे 100 प्रतिषत लक्ष्य प्राप्त हुआ। चरण-2 में, अन्य श्रेणियों के विवरण अपलोड किए गए हैं और अब तक 2631 सहकारी समितियों को पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है, जो पोर्टल पर अपलोड किए जाने वाले कुल डेटा का 96 प्रतिषत है।

 

Tags: Arun Kumar Mehta , Dr. Arun Kumar Mehta , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Chief Secretary Kashmir , Primary Agricultural Credit Societies , PACS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD