Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास

 

मुख्य सचिव ने लगातार बारिश के कारण स्थिति का जायजा लेने हेतु प्रशासनिक सचिवों और जिला सिविल व पुलिस प्रशासन के साथ की बैठक

बांधों में जलस्तर का लिया जायज़ा, मौजूदा हालात से निपटने के लिए 33.50 करोड़ रुपये जारी

Anurag Verma, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Weather
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jul 2023

Last updated on: Jul 10, 2023, 00:00 IST

प्रदेशभर और पहाड़ी स्थानों पर लगातार हो रही भारी बारिश से पैदा हुए हालात का जायजा लेने और प्रदेश में राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने सोमवार को संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की और सभी जिलों के उपायुक्त और एस.एस.पीज़ के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव ए वेणु प्रसाद, डी.जी.पी. गौरव यादव एवं सेना एवं एन.डी.आर.एफ. के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव श्री वर्मा ने कहा कि राज्य में स्थिति पर नजर रखने और बाढ़ के संभावित खतरे से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद जिलों का सिविल और पुलिस प्रशासन तत्परता से फील्ड में तैनात है जिसमें उपायुक्त, एस.एस.पी., एसडीएम, तहसीलदार, बीडीपीओ, पटवारी सहित संबंधित विभागों के फील्ड अधिकारी शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि फील्ड अधिकारी जन-प्रतिनिधियों और आम जनता से लगातार संपर्क बनाये रखें। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए धन की कोई कमी नहीं है और राज्य के आपदा राहत कोष से तत्काल 33.50 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं।बैठक में जल स्रोत विभाग ने राज्य भर के जलाशयों की स्थिति की जानकारी दी। भाखड़ा बांध में जलस्तर 1614.89 फीट है जबकि क्षमता 1680 फीट है। इसी प्रकार पौंग बांध में जल स्तर 1350.63 फीट है जबकि क्षमता 1390 फीट है। रणजीत सागर बांध में जल स्तर 1706.26 फीट है जबकि क्षमता 1731.99 फीट है।

श्री अनुराग वर्मा ने कहा कि मानव जीवन सबसे कीमती है और इसे बचाना सर्वाच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कम पानी वाले क्षेत्रों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों से लोगों की सुरक्षित निकासी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। इसी प्रकार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को जरूरत पडऩे पर भोजन के पैकेट तैयार करने के लिए कहा गया। 

इस कार्य के लिए धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के समन्वय से आवश्यक सरकारी धनराशि का उपयोग किया जाना चाहिए। विद्युत एवं दूरसंचार विभाग से अपनी सेवाओं की निर्बाध निरंतरता सुनिश्चित करने को कहा। जलापूर्ति विभाग लोगों को स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करे। जल जनित बीमारियों से लडऩे के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार रहे। 

इस मौके पर उन्होंने क्लोरीन की गोलियों के लिए तत्काल धनराशि जारी करने को कहा। पशुपालन विभागों को पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए पहले से इंतजाम करने को कहा गया। ग्रामीण विकास और पंचायत तथा स्थानीय निकाय विभागों को अपने प्रतिनिधियों के साथ शहरों और गांवों में लोगों की मदद के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया।

मुख्य सचिव ने क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया जिसमें एस.ए.एस. नगर, पटियाला, रूपनगर और संगरूर के डिप्टी कमिश्नरों ने कहा कि उनके जिलों में कुछ जगहों पर स्थिति गंभीर है, लेकिन प्रशासन तत्परता से काम कर रहा है। मुख्य सचिव ने सभी जिलों से कहा कि अपनी-अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करते हुए आवश्यक सहायता से अवगत कराया जाये. इस अवसर पर एन.डी.आर.एफ कमांडेंट ने बताया कि पंजाब में 14 एन.डी.आर.एफ. टीमें तैनात हैं। रूपनगर, जहां अब चार टीमें तैनात थीं, वहां डिप्टी कमिश्नर के अनुरोध पर दूसरी टीम तैनात करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य सचिव ने सभी नगर निगमों के आयुक्तों से बात की और निगम शहरों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि शहरवासियों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हों। दूर-दराज के जिले कपूरथला, तरनतारन, मोगा जहां स्थिति अभी भी पूरी तरह नियंत्रण में है, उन्हें ग्रिम व्यवस्था करके स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा गया है क्योंकि पहाड़ों में बारिश के कारण नदियों में जल स्तर बढ़ रहा है। वहीं, मौजूदा हालात को देखते हुए सेना से भी लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।

बैठक में विशेष मुख्य सचिव राजस्व के ए पी सिन्हा, प्रधान सचिव जल आपूर्ति एवं स्वच्छता जसप्रीत तलवार, प्रधान सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वीपी सिंह, प्रधान सचिव वित्त ए.के सिन्हा, प्रधान सचिव जल स्रोत कृष्ण कुमार, प्रधान सचिव लोक निर्माण नील कंठ अवध, सचिव स्थानीय निकाय अजोय शर्मा, सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति गुरकीरत कृपाल सिंह, सचिव गृह जसविंदर कौर सिद्धू, सचिव वित्त गुरप्रीत कौर सपरा, सचिव सूचना एवं लोक संपर्क मालविंदर सिंह जग्गी, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव रवि भगत, विशेष सचिव राजस्व डॉ. अमरपाल सिंह, निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायत गुरप्रीत सिंह खैहरा, निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और विशेष सचिव बिजली भूपिंदर सिंह, निदेशक पशुपालन डॉ. राम पाल मित्तल, उपस्थित थे। पश्चिमी कमान के सलाहकार सिविल सेना मामलों के प्रतिनिधि कर्नल जेएस संधू और एनडीआरएफ के कमांडेंट संतोष कुमार मौजूद थे।

 

Tags: Anurag Verma , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD