Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जिला के अधिकारियों ने की बरसात से हुए नुकसान की समीक्षा

उपायुक्त बोले... घबराएं नहीं लोग, सार्वजनिक सुविधाओं को वॉर फुटिंग पर किया जा रहा रिस्टोर

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Jagat Singh Negi, Rohit Thakur, Sanjay Awasthi, Himachal Admin, Nipun Jindal, Deputy Commissioner Kangra, DC Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 10 Jul 2023

Last updated on: Jul 10, 2023, 00:00 IST

पिछले दिनों हुई भारी बरसात के चलते जिला कांगड़ा में हुए नुकसान की समीक्षा को लेकर आज डीसी ऑफिस में एक बैठक का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन से वीसी के माध्यम से बैठक से जुड़े तथा शिमला से राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी सहित राज्य के अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से इस दौरान मौजूद रहे। 

बैठक में उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने जिले में हुए नुकसान का ब्यौरा देते हुए, प्रशासन द्वारा इस बाबत की गई कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया। बैठक के उपरांत प्रेस को संबोधित करते हुए डीसी कांगड़ा ने बताया कि जिला कांगड़ा में पिछले दिनों हुई भारी वर्षा के चलते लगभग 75 करोड़ रूपये की सार्वजनिक सुविधाआएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में सड़कें, बिजली, पानी सहित अन्य सार्वजनकि सुविधाओं को रिस्टोर करने के लिए प्रशासन द्वारा वॉर फुटिंग पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में आपदा प्रबंधन से जुड़े राजस्व सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बेहतर आपसी समन्वय से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में लोग घबराएं नहीं तथा धैर्य से काम लेते हुए प्रशासन को तुरंत संपर्क करें।

लोक निर्माण विभाग को हुआ लगभग 31 करोड़ का नुकसान

उपायुक्त ने बताया कि पिछले दिनों में हुई लगातार बारिश के कारण जिलें में अभी तक लोक निर्माण विभाग को लगभग 31 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई तक लोक निर्माण की 66 सड़कें भूस्खलन या पेड़ गिरने की वजह से क्षतिग्रस्त या बाधित र्हुइं थी, जिनमें से 63 सड़कों को बहाल कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले में आज लगभग 14 और सड़के अवरुद्ध हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो इन्हें भी अगले 24 से 48 घंटों में बहाल कर दिया जाएगा।

जलशक्ति विभाग को हुई लगभग 40 करोड़ की क्षति

जिलाधीश ने बताया कि जिले में जलशक्ति विभाग की कुल 231 स्कीमें क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि जलशक्ति विभाग को हुए नुकसान की लागत लगभग 40 करोड़ रूपये आंकी गई है। 

उन्होंने बताया कि इनमें से 212 स्कीम विभाग द्वारा रिस्टोर कर दी गई हैं। उपायुक्त ने कहा कि बाकि बची स्कीमों को भी मौसम अनुकूल होने की स्थिति में अगले 24 घंटों में ठीक कर दिया जाएगा।

बिजली बोर्ड के 212 ट्रांसफ़ॉर्मर्स हुए क्षतिग्रस्त

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि भारी बारिश के चलते जिले में बिजली बोर्ड को लगभग 19 लाख का नुकसान हुआ है, जिसमें 212 ट्रांसफ़ॉर्मर्स क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इनमें से 169 ठीक कर दिए गए हैं तथा शेष 43 भी अगले 24 घंटे से पूर्व दुरुस्त कर दिए जाएंगे।

निजी नुकसान पर तुरंत उपलब्ध करवाई जाए फौरी राहत

डीसी ने कहा कि जिले में राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भारी बारिश की स्थिति में किसी भी प्रकार का नुकसान होने पर तुरंत प्रभाव से प्रभावितों को फौरी राहत उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जिले में पिछले दिनों में हुई बारिश के चलते 4 कच्चे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 

वहीं 22 कच्चे और 10 पक्के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा प्रभावितों को फौरी राहत उपलब्ध करवाई गई है तथा आवश्यकता पड़ने पर उनकी और अधिक सहायता भी की जाएगी।

नदी-नालों से रहें दूर, आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से करें संपर्क

उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बरसात के दिनों में सभी नागरिक व पर्यटक नदी-नालों के किनारे न जाएं। उन्होंने आग्रह किया कि भारी बारिश को देखते हुए अनावश्यक यात्रा न करें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। 

उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री 1077 नम्बर पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय समेत सभी उपमंडलों में आपदा प्रबन्धन केन्द्र चौबीसों घंटे चालू हैं।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Jagat Singh Negi , Rohit Thakur , Sanjay Awasthi , Himachal Admin , Nipun Jindal , Deputy Commissioner Kangra , DC Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD